गीडा से धुरियापार तक बन जाएगा औद्योगिक गलियारा

546
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

गोरखपुर। गीडा के स्थापना दिवस पर समारोह व तीन दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन बृहस्पतिवार को दोपहर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। उन्होंने निजी क्षेत्र की 800 करोड़ रुपये की निवेश परियोजनाओं का लोकार्पण और 500 करोड़ रुपये के निवेश के लिए आवंटित नए भूखंडों का आवंटन पत्र सौंपा। 150 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भी लोकार्पण-शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गीडा से धुरियापार तक औद्योगिक गलियारा बनाया जा रहा है। पहले यूपी निवेशक आने से कतराते थे, अब वे बेखौफ आते हैं। गोरखपुर के गीडा में उद्योग लगाने से लोगों को रोजगार भी मिल रहा है। गीडा की स्थापना 34 वर्ष पहले 30 नवंबर 1989 को हुई थी। वर्तमान में 33 सेक्टर में विकसित गीडा क्षेत्र में 600 से अधिक छोटी-बड़ी औद्योगिक इकाइयां चल रही हैं। फरवरी में हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में गोरखपुर को पौने दो लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले। अब तक 550 करोड़ रुपये के निवेश वाले अंकुर उद्योग के सरिया प्लांट का उद्घाटन, 118 करोड़ रुपये के निवेश वाली ज्ञान डेयरी की यूनिट, तत्वा प्लास्टिक की 110 करोड़ रुपये निवेश वाली पाइप फैक्ट्री का उद्घाटन हो चुका है। इसके अलावा 1100 करोड़ रुपये से बन रहे पेप्सिको कंपनी और 1200 करोड़ रुपये वाली केयान डिस्टलरी के एथेनॉल व डिस्टलरी प्लांट का भी शिलान्यास मुख्यमंत्री कर चुके हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights