बदायूं। जे.एस. पीजी कॉलेज, बदायूं में शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के निदेशक विकास यादव, प्राचार्य डॉ. निशि अवस्थी, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने भाषण प्रतियोगिता, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, विचार-विमर्श एवं अन्य रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षक दिवस के महत्व पर अपने विचार रखे। साथ ही शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम की रूपरेखा एवं तैयारियों में रितु दीक्षित, उमरा खान, रंजना बघेल सहित कॉलेज के समस्त स्टाफ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में निदेशक विकास यादव ने उत्कृष्ट सहभागिता एवं योगदान के लिए शिक्षकगण एवं अन्य स्टाफ को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में राहुल कुमार, अजय पाल सिंह, सुधीर यादव, सुनील कुमार भास्कर, योगेंद्र कुमार, आकाश कुमार, रिकू, निखिल कुमार, प्रेमपाल शर्मा, संजीव भारद्वाज, छविराम सिंह, डॉ. अंशुमान गुप्ता एवं पूजा सक्सैना सहित शिक्षकगण एवं कॉलेज स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के बीच आपसी सम्मान, आत्मीयता और उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। इस दौरान गुरुजनों के प्रति सम्मान और शिक्षा के महत्व का संदेश प्रमुखता से दिया गया।