बरेली । सीएमओ कार्यालय में संविदा कर्मचारी कुलदीप को दिल्ली पुलिस आज कार्यालय से उठाकर अपने साथ ले गई सूत्रों के अनुसार यह ज्ञात हुआ है कि कुलदीप ने किसी व्यक्ति का फर्जी विकलांग प्रमाण पत्र बनाया था जिसके आधार पर उसने दिल्ली में नौकरी हासिल की थी जब इसकी खबर उसके अधिकारियों को लगी तो उन्होंने दिल्ली में इसकी एफ आई आर करवाई इस कार्रवाई के अंतर्गत दिल्ली पुलिस आज सुबह सीएमओ दफ्तर पहुंची और कुलदीप को उठाकर अपने साथ ले गई बताते हैं कि कुलदीप आउटसोर्सिंग के माध्यम से संविदा कर्मचारियों के पद पर कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है और विकलांग प्रमाण पत्र बनवाता था, इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी और अन्य अधिकारियों का बयान जानना चाहा तो उन्होंने स्पष्ट मना कर दिया कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है।