मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 20 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 19.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
दुनिया

गाजा में युद्धविराम एक दिन के लिए और बढ़ा, हमास ने रिहा किए 97 बंधक

November 30, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

दुनिया। बीते शुक्रवार (24 नवंबर) की सुबह सात बजे गाजा पट्टी में शुरू हुआ युद्धविराम छह दिन बाद गुरुवार प्रात: खत्म होने वाला था, लेकिन उससे कुछ मिनट पहले इजरायल और हमास के बीच इसे 24 घंटे के लिए और बढ़ाने पर सहमति बन गई। अमेरिका ने युद्धविराम के आगे भी जारी रहने की संभावना जताते हुए कहा है कि इससे बाकी बंधकों की रिहाई में मदद मिलेगी। युद्धविराम की संभावना को बल देने के लिए अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन इजरायल पहुंच गए हैं और उन्होंने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात की है। युद्ध के दौरान ब्लिंकन का इजरायल का यह तीसरा दौरा है। इससे पहले अतिवादी संगठन हमास ने बुधवार देर रात छठे जत्थे में दस इजरायली महिला और किशोर बंधकों और चार थाई बंधकों को रिहा किया। दोहरी नागरिकता वाली दो रूसी महिलाओं को हमास इससे कुछ घंटे पहले देर शाम ही रिहा कर चुका था। इन मां-बेटी समेत तीन रूसी महिलाओं को हमास अभी तक रिहा कर चुका है। संगठन को मिले रूस के समर्थन के चलते यह रिहाई हुई है। दस महिला बंधकों के बदले में इजरायल ने बुधवार को 30 फलस्तीनी कैदियों को रिहा किया है। गुरुवार को सातवें जत्थे में दस इजरायली बंधकों की रिहाई प्रस्तावित है, साथ ही बिबास परिवार के तीन सदस्यों के शव भी इजरायल को सौंपे जाएंगे। इनमें एक शव दस माह के नन्हें केफीर का भी होगा। इन्हें मिलाकर कुल 97 बंधक रिहा होंगे। माना जा रहा है 150 से ज्यादा बंधक अभी भी हमास के कब्जे में हैं। अभी तक लागू समझौते के अनुसार हमास जितने बंधक रिहा करेगा, बदले में उसके तीन गुना कैदी इजरायल रिहा करेगा। गुरुवार सुबह यरुशलम के एक बस स्टॉप पर खड़े यहूदी लोगों पर कार से आए दो फलस्तीनियों ने फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में तीन लोग मारे गए और छह घायल हुए हैं। सुरक्षा बलों की तत्काल जवाबी कार्रवाई में दोनों हमलावर मारे गए हैं। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव पैदा हो गया है। वेस्ट बैंक में एक कार दुर्घटना में इजरायली सेना के दो जवानों के घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है फलस्तीनी कार चालक ने जान-बूझकर सैनिकों को टक्कर मारी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights