अलंकार अग्निहोत्री को बड़ा झटका, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के 39 पदाधिकारियों का सामूहिक इस्तीफा
बरेली। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री को बरेली में बड़ा संगठनात्मक झटका लगा है उन पर गंभीर आरोप लगाये है। रशीद बुक छपवा कर धन की उगाई करना प्रत्याशी तलाशने का दबाव रजिस्ट्रेशन के नाम पर दो लाख और टिकट के लिए 9 लाख का आरोप है। उनके कार्य से परेशान होकर संगठन के करीब 39 पदाधिकारियों ने प्रेस क्लब में संयुक्त प्रेस वार्ता कर अपने पदों से सामूहिक इस्तीफे की घोषणा की।
पदाधिकारियों ने संगठन की वर्तमान कार्यप्रणाली और गतिविधियों पर गंभीर असहमति जताते हुए आरोप लगाया कि राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के नाम पर लोगों से धनराशि मांगी जा रही है, जिसकी प्रक्रिया पारदर्शी नहीं है। उनका कहना है कि राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा कोई राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि एक ट्रस्ट है और ट्रस्ट के नाम पर होने वाले धन संग्रह में पूरी पारदर्शिता, जवाबदेही और उचित प्रक्रिया का पालन होना चाहिए।
सामूहिक इस्तीफा देने वालों में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा बरेली के आर्येंद्र मिश्रा जिला अध्यक्ष, अजय शर्मा पदाधिकारी , महानगर सचिव , एकांश गुप्ता महानगर अध्यक्ष , राजीव शर्मा जिला उपाध्यक्ष , शंभू पाठक जिला महामंत्री , करण सारस्वत जिला महामंत्री , प्रियांशु मिश्रा जिला कार्यकारिणी सदस्य , सनी पांडे जिला कोषाध्यक्ष
, अमित मिश्रा जिला अध्यक्ष, विधि प्रकोष्ठ,
अक्षय शुक्ला जिला सचिव, दिनेश सक्सेना जिला सचिव, अनिल तिवारी महानगर उपाध्यक्ष , विशाल शर्मा महानगर सचिव , जयनारायण शर्मा जिला उपाध्यक्ष , करण शर्मा जिला महासचिव , अमित संस्कार जिला महासचिव , शिवांश शर्मा जिला प्रवक्ता , उत्कर्ष मिश्रा जिला उपाध्यक्ष , आयुष अग्रवाल महानगर महासचिव , लक्ष्य अग्रवाल मीडिया प्रभारी महानगर , हर्षित जायसवाल जिला सचिव , देवांश संघर्ष युवा मोर्चा, महानगर , रजत संग्रहर महानगर सचिव, आशीष शर्मा जिला सचिव, भागीरथ गोस्वामी महानगर उपाध्यक्ष , प्रिंस गुप्ता महानगर सचिव , विशाल सिंह महानगर महासचिव, युवा मोर्चा , पंकज शर्मा महानगर उपाध्यक्ष , महेंद्र कुमार बेस्ट पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष , संजीव शर्मा जिला कार्यकारिणी सदस्य
, सुभाष सक्सेना युवा मोर्चा अध्यक्ष, बहेड़ी विधानसभा
, सुबोध मिश्रा युवा मोर्चा अध्यक्ष, आलमपुर विधानसभा , आशीष मिश्रा जिला कार्यकारी सदस्य , कुलदीप मिश्रा जिला कार्यकारिणी सदस्य , भरत वाजपेई विधानसभा अध्यक्ष, कैंट विधानसभा , कुमकुम सक्सेना महिला मोर्चा, सुदीप शर्मा जिला कार्य समिति सदस्य , संजीव गोस्वामी महामंत्री, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अंकित सक्सेना जिला सचिव कुल पदाधिकारी 39 है।
सामूहिक इस्तीफे में पदाधिकारियों ने कहा कि वे संगठन की उन गतिविधियों का हिस्सा नहीं बनना चाहते जिनसे भविष्य में उनकी व्यक्तिगत प्रतिष्ठा या पद की जिम्मेदारी प्रभावित हो। उन्होंने तत्काल प्रभाव से अपने दायित्वों से मुक्त करने की मांग की और यह भी अनुरोध किया कि इस्तीफा स्वीकार होने के बाद संगठन उनके नाम, पद या पहचान का उपयोग किसी भी प्रचार-प्रसार या धन संग्रह में न करेंगे ।
















































































