शिक्षक राष्ट्र के वास्तविक निर्माता : राजीव गुप्ता

WhatsApp Image 2026-09-05 at 7.00.45 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। शिक्षक केवल ज्ञान का संचारक नहीं, बल्कि राष्ट्र के भविष्य का शिल्पकार और समाज का मार्गदर्शक होता है। शिक्षक के व्यक्तित्व में निहित ज्ञान, संस्कार और नैतिक मूल्यों से ही एक सशक्त एवं सभ्य राष्ट्र की आधारशिला निर्मित होती है। इसी भाव को आत्मसात करते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा, खेड़ा नवादा शाखा की ओर से नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास पी.जी. कॉलेज, बदायूँ में शिक्षक दिवस के पूर्व उपलक्ष्य में महाविद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षक साथियों का सम्मान किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रशांत कोहली एवं बैंक ऑफ बड़ौदा, खेड़ा नवादा शाखा के प्रबंधक संदीप कुमार ने माँ सरस्वती एवं महान शिक्षाविद् तथा भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। दीप प्रज्वलन के साथ ही कार्यक्रम स्थल ज्ञान, संस्कार और गुरु-शिष्य परंपरा के भाव से आलोकित हो उठा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजीव गुप्ता ने समस्त शिक्षक समुदाय को शिक्षक दिवस की अग्रिम शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए कहा कि “राष्ट्र का वास्तविक निर्माता शिक्षक होता है।” उन्होंने कहा कि शिक्षक अपने ज्ञान और अनुभव से विद्यार्थियों को केवल विषयगत शिक्षा ही नहीं देता, बल्कि उनके व्यक्तित्व, चरित्र और जीवन-दृष्टि का निर्माण भी करता है। भारत की समृद्ध गुरु-शिष्य परंपरा का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि महान शिक्षाविद् एवं दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने अपने जन्मदिवस को स्वयं के सम्मान के बजाय देश के समस्त शिक्षकों के सम्मान और समर्पण का अवसर बनाया। यह भारतीय समाज में शिक्षक के सर्वोच्च स्थान और गरिमा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बदलते सामाजिक एवं तकनीकी परिवेश में शिक्षकों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है। आज शिक्षक को ज्ञान देने के साथ-साथ विद्यार्थियों में राष्ट्रबोध, नैतिकता, अनुशासन, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना भी विकसित करनी होगी। उन्होंने उपस्थित सभी शिक्षकों को नमन करते हुए उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
बैंक ऑफ बड़ौदा, खेड़ा नवादा शाखा के प्रबंधक संदीप कुमार ने कहा कि शिक्षक समाज को दिशा देने वाली वह शक्ति हैं, जिनके प्रयासों से विद्यार्थी अपने जीवन में सफलता प्राप्त करने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में भी योगदान देते हैं। बैंक की ओर से शिक्षक समुदाय के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन्होंने महाविद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षक साथियों को सम्मानित किया। बैंक कर्मी शतेंद्र ने कहा कि शिक्षकों का सम्मान वस्तुतः ज्ञान, संस्कार और राष्ट्र निर्माण की उस परंपरा का सम्मान है, जो पीढ़ियों को निरंतर दिशा प्रदान करती है।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रशांत कोहली ने बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से किए गए इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक सम्मान की परंपरा समाज में शिक्षा के महत्व को स्थापित करती है। उन्होंने कहा कि शिक्षक का दायित्व कक्षा की चारदीवारी तक सीमित नहीं है; वह विद्यार्थी के व्यक्तित्व निर्माण से लेकर समाज और राष्ट्र के भविष्य को दिशा देने तक अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने बैंक की इस पहल की सराहना करते हुए इसे शिक्षक समुदाय के प्रति सम्मान और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रेरणादायी उदाहरण बताया। कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी संचालन डॉ. शिवराज कुमार ने किया। उन्होंने शिक्षक दिवस की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक समाज में ज्ञान और संस्कार की ज्योति प्रज्वलित करने का कार्य करता है। कार्यक्रम में महाविद्यालय के डॉ. संजीव सक्सेना, डॉ. मनवीर सिंह, डॉ. कमल सिंह, डॉ. बैकुंठ नाथ शुक्ल, डॉ. संतोष कुमार सिंह, डॉ. सुषमा रानी सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights