बदायूं। उर्वशी पैराडाइज कॉन्वेंट स्कूल में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास, उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों द्वारा अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और प्रेम व्यक्त करना रहा। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने शिक्षकों के लिए विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों एवं प्रस्तुतियों का आयोजन किया। बच्चों ने अपने शिक्षकों को सुंदर उपहार भेंट कर उन्हें सुखद आश्चर्य दिया। विद्यार्थियों के इन छोटे-छोटे प्रयासों ने शिक्षकों के चेहरे पर मुस्कान ला दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने साथ मिलकर हंसी-खुशी के पल साझा किए और एक-दूसरे के साथ आनंद लिया। बच्चों ने अपने शिक्षकों को प्रसन्न करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों के प्रेम और सम्मान को दिल से स्वीकार करते हुए उन्हें स्नेह, शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान किया। पूरे दिन विद्यालय में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। शिक्षकों ने कहा कि विद्यार्थियों का प्रेम, सम्मान और स्नेह ही उनके लिए सबसे बड़ा उपहार है। विद्यालय परिवार की ओर से सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं तथा विद्यार्थियों के सुंदर प्रयास की सराहना की गई। कार्यक्रम ने गुरु-शिष्य के बीच प्रेम, सम्मान और विश्वास के रिश्ते को और मजबूत किया।