उझानी में बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, मासूम समेत तीन घायल

Screenshot-2023-10-22-165151
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

उझानी । कोतवाली क्षेत्र के रायपुर मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी । जिससे बाइक पर सवार मासूम समेत तीन लोग घायल हो गए । घायलों को एम्बुलेंस ने उझानी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया । जहां चिकित्सकों ने मासूम समेत एक व्यक्ति की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रैफर कर दिया । वहीं चोटिल महिला का प्राथमिक उपचार किया ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

रविवार की दोपहर तीन बजे के समीप थाना सहसवान के कुआडांडा की रहने वाली अंजू (25) पत्नी नेमसिंह अपने 8 माह के मासूम लड़के राजाभाई व अपने जेठ विक्रम (30) पुत्र सोहनपाल के साथ बाइक द्वारा थाना उझानी क्षेत्र के गांव धौरेरा अपने मायके जा रही थी । वह जैसे ही थाना उझानी क्षेत्र के रायपुर गांव के समीप पहुंची तभी सामने से तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार उनकी बाइक को टक्कर मारकर फरार हो गया । हादसे के बाद भीड जुट गई । ग्रामीणों ने हादसे की सूचना एम्बुलेंस को दी । सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायलों को उझानी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया । जहां चिकित्सकों ने विक्रम व मासूम राजाभाई की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया । वहीं घायल अंजू का प्राथमिक उपचार किया ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights