उझानी । कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक किशोर को सांप ने काट लिया । सूचना पर पहुंचे परिजनों ने किशोर की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। शनिवार की सुबह थाना उझानी क्षेत्र के गांव मानकपुर का रहने वाला मौहम्मद सैफ (16) पुत्र मशकूर हसन खां गांव में ही ज्यारत के पास गडडे में मछली का शिकार कर रहा था । तभी अचानक उसे सांप ने काट लिया । सांप के काटने से किशोर की हालत बिगड़ने लगी । आसपास मौजूद लोगों ने हालत बिगड़ती देख परिजनों को सूचना दी । सूचना पर पहुंचे परिजनों ने किशोर को बदायूँ जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जिला अस्पताल में चिकित्सक किशोर का उपचार कर रहे हैं।