108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए हुआ भूमि पूजन, बनेगी यज्ञशाला

WhatsApp-Image-2023-10-21-at-6.45.56-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

उझानी। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में संजरपुर रोड स्थित पूर्व शिक्षक स्वर्गीय जय सिंह यादव के किसी फार्म पर 2 से 5 नवंबर तक होने जा रहे 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ के साथ भूमि पूजन हुआ। वेदमंत्रोच्चारण के साथ निर्माण कार्य के दौरान उपयोग लाए जाने वाले उपकरणों का भी पूजन किया गया। मातृशक्तियों और देव कन्याओं द्वारा मां गायत्री की भव्य आरती की गई। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन भी हुआ। शांतिकुंज हरिद्वार से आए राम सिंह यादव ने कहा कि यज्ञ से सूक्ष्म जगत का परिशोधन होता है। उन्होंने कहा कि मानव में देवत्व जगाने के लिए उत्कृष्ट संस्कारों की जरूरत है। आज का युवा दिग्भ्रमित हो रहा है। सही मार्गदर्शन न मिलने से भटक रहा है।श्रेष्ठ चिंतन और सद्भावों से युवा महानता अर्जित करने में सक्षम होंगे। गायत्री शक्तिपीठ के परिब्राजक सचिन देव, भवेश शर्मा, पंकज कुमार और नरेंद्र पाल शर्मा ने वेदमंत्रोच्चारण कर पंच कुंडीय गायत्री माया के संपन्न कराया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

दूर दराज से आए आत्मीय परिजनों ने यज्ञ भगवान को लोककल्याणनार्थ गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र की विशेष आहुतियां समर्पित की। मुख्य दीप राम भरोसे लाल महेश्वरी, सुरेंद्रनाथ शर्मा और नरेंद्र पाल शर्मा संयुक्त रूप से किया। मुख्य यजमान ध्रुव यादव, मोना यादव ने यज्ञ स्थल का भूमि पूजन किया। आर्येंद्र यादव, मुन्नी देवी ने गुरु पूजन किया। वेदमाता गायत्री का पूजन धीरेंद्र सोलंकी, भुवनेश कुमार शर्मा, मनोज यादव, शक्ति कलश का पूजन तनवीर नरेंद्र, विवेक अग्रवाल व दीप पूजन सुखपाल यादव, मदन सिंह ने किया। इसके के बाद पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ हुआ। यज्ञ भगवान को विशेष आहुतियां समर्पित की गईं।

मां गायत्री की मातृशक्तियों और देवकन्याओं ने आरती की। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर हरवंश यादव, नाथूलाल शर्मा, कौशल सोलंकी, रघुनाथ सिंह, सुखपाल शर्मा, भगवान सिंह, सोहनलाल, दिनेश गुप्ता, रज्जन, रामेश्वर यादव, शेर सिंह, रक्षपाल, बृजेंद्र फौजी, धर्मेंद्र, अशोक, ब्रह्मदेव आदि मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights