श्रीराम का भव्य मंदिर निर्माण अयोध्या में मकर संक्रांति से प्रारंभ होगा

WhatsApp Image 2020-12-21 at 4.01.23 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


मंदिर निर्माण हेतु ब्रज प्रांत में 15 जनवरी से 23 जनवरी तक धन संग्रह अभियान चलेगा
श्रीराम मंदिर निर्माण को संघ समन्वय परिवार के कार्यकर्ता घर-घर जाकर करेंगे धन संग्रह
बदायूं। सिविल लाइंस स्थित शिव देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं संघ समन्वय परिवार के कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई। बैठक में अयोध्या में राष्ट्रपुरुष भगवान श्रीराम का भव्य एवं दिव्य मंदिर निर्माण के लिए हिंदू समाज के प्रत्येक परिवार से सहयोग लेने की कार्य योजना बनाई गई। बैठक में मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद ब्रज प्रांत के सह संगठन मंत्री आर्येंद्र कुमार ने अयोध्या में राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए होने वाले राम मंदिर आंदोलन के इतिहास पर प्रकाश डाला।
श्री कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हिंदू समाज को संगठित कर जगाने का प्रयास कर रहा है। भगवान श्रीराम राष्ट्र के आधार और राष्ट्रपुरुष है। अयोध्या में श्रीराम का भव्य एवं दिव्य मंदिर निर्माण के लिए विश्व हिंदू परिषद राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के प्रतिनिधि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं संघ समन्वय परिवार के कार्यकर्ता प्रत्येक हिंदू परिवार में पहुंचकर धन संग्रह एकत्रित करेंगे। विभाग प्रचारक प्रमोद कुमार ने कहा कि यह अभियान 15 जनवरी मकर संक्रांति से प्रारंभ होकर 23 फरवरी बसंत पंचमी तक अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण को 30 लाख टोलियां के माध्यम से 11 करोड़ परिवारो तक घर-घर जाकर राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के प्रतिनिधि के रूप में आर्थिक सहयोग मांगेंगे। 15 जनवरी से अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण का कार्य विधिवत प्रारंभ हो जाएगा। दो लाख रुपए से ऊपर की धनराशि चेक अथवा ड्राफ्ट के माध्यम से लिया जाएगा। नकद नहीं। मंदिर निर्माण के लिए दी जाने वाली धनराशि आयकर की धारा 80जी के अंतर्गत आयकर से मुक्त है।
श्री कुमार ने कहा कि इस निमित्त बदायूं विभाग में सभी न्याय पंचायतों को केंद्र मानकर यह अभियान चलाया जाएगा। इस को खंड एवं मंडल स्तर पर बड़ी-बड़ी बैठक आयोजित कर छोटी-छोटी टोलियों का निर्माण किया जाएगा। ब्रज प्रांत में यह अभियान 15 जनवरी से 23 जनवरी तक चलेगा।
बैठक का संचालन एवं अधिकारी परिचय विभाग कार्यवाह सत्य प्रकाश मौर्य एडवोकेट ने किया। बैठक में विश्व हिंदू परिषद, विद्या भारती, हिंदू जागरण मंच, अधिवक्ता परिषद, भारतीय मजदूर संघ, क्रीड़ा भारती, भारतीय जनता पार्टी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, राष्ट्र सेविका समिति, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं विविध संगठनों के कार्यकर्ता एवं सुनील कुमार गुप्ता (विभाग संघ चालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ)/(प्रांत सहमंत्री विहिप ब्रजप्रांत) मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights