बूथ सशक्तिकरण अभियान 2024 के खोलेगा द्वार – राजीव कुमार गुप्ता

WhatsApp-Image-2023-09-22-at-7.02.20-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। भाजपा कार्यालय पर बूथ सशक्तिकरण अभियान की जिला कार्यशाला का आयोजन हुआ जिसमें बूथ से लेकर मण्डल तक के कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की योजना बनाई गई। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा बूथ सशक्तिकरण अभियान का दूसरा फेज है जो मंडल, शक्ति केंद्र और बूथों को मजबूत करने, सत्यापित करने और संगठन को मजबूत करने की दृष्टि से है। उन्होंने कहा मजबूत संगठन के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को नीचे पायदान तक ले जाने में सुविधा होती है। साथ ही बताया वरिष्ठ पदाधिकारी को दो मंडलों की जिम्मेदारी दी गई है जो प्रवास के दौरान शक्ति केन्द्रों पर करणीय बिंदुओं पर कार्य करेंगे। वे निरंतर मण्डल, शक्ति केंद्र, बूथ की बैठक करके कार्यकर्ताओं को सक्रिय करेंगे। सक्रिय कार्यकर्ताओं के मेहनत से कमल खिलाकर तीसरी बार मोदी सरकार बनाकर हैट्रिक लगाना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को एपिसोड होता है जो कि 24 को होना और इस कार्यक्रम को सफल बनाने हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ पर सुनना है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

25 सितम्बर को अंतोदय के जनक पं० दीनदयाल उपाध्याय की जयंती प्रत्येक बूथ पर मनाई जाएगी। जिला प्रभारी राकेश मिश्रा ने कहा दो वरिष्ठ पदाधिकारियों को मंडल टीम के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजकों और बूथ अध्यक्षों के सत्यापन के लिए मंडल प्रवासी के रूप में दो-दो मंडलों की जिम्मेदारी दी जा रही है। ऐसी पदाधिकारी निरंतर मंडल में प्रवास करें। प्रदेश मंत्री डीपी भारती ने कहा बूथ सशक्तिकरण अभियान बहुत महत्वपूर्ण है इससे संघात्मक ढांचा बहुत मजबूत होगा और सभी कार्यकर्ता सक्रिय होंगे जिससे भाजपा हैट्रिक लगाएगी। इस मौके पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आरएस पाल, पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल, वरिष्ठ नेता शैलेश पाठक, जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, एमपी सिंह राजपूत, शारदेंदु पाठक, भगवान सिंह मौर्य, सुखदेव राठौर, दुर्गेश वार्ष्णेय, नेकपाल कश्यप, शैलेन्द्र मोहन शर्मा, आशीष शर्मा, रानी सिंह पुंढीर, मोनिका गंगवार, तेजपाल सागर, अजय मथुरिया, धीरज पटेल, केशव चौहान संदीप चौहान अनुराग दीक्षित और मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights