बदायूँ। उत्तर प्रदेश सरकार के सफलतापूर्वक 04 वर्ष पूर्ण होने पर सोमवार को ’’मिशन शक्ति’’ के अन्तर्गत जनपद की समस्त विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। ’’मिशन शक्ति’’ के अन्तर्गत विधान सभा बदायूँ में नगर विकास राज्यमंत्री महेश चन्द्र गुप्ता द्वारा राजकीय कन्या इन्टर काॅलेज, विधान सभा शेखूपुर मे धर्मेन्द्र शाक्य द्वारा काॅलसेन बाबा इन्टर काॅलेज, लभारी कादरचैक, विधान सभा बिल्सी के अन्तर्गत तहसील सभागार में आर0के0 शर्मा द्वारा, विधान सभा दातागंज के अन्तर्गत तहसील सभागार में यतेन्द्र सिंह द्वारा, विधान सभा सहसवान के अन्तर्गत तहसील सभागार में जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अशोक भारतीय द्वारा तहसील सहसवान सभागार में तथा विधानसभा बिसौली में कुशाग्र सागर द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, सेल्फ डिफेन्स व एन्टीरोमियों स्कवाॅड आदि से सम्बन्धित कार्यक्रमों में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के लाभार्थियों महिला स्वयं सहायता समूहों, आॅगनवाड़ी कार्यकत्रियों, बीसी सखी, कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री विवाह योजना से लाभार्थियों को लाभान्वित किये जाने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा के बारे में बताया गया। महिलाओं द्वारा महिलाओ को सुरक्षा स्लोगन व मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग करायी गयी व स्वीकृति पत्र वितरित किये गये। विभिन्न स्थानों पर कोविड-19 सुरक्षा एवं बचाव पर पोस्टर प्रतियोगिता व आत्म सुरक्षा हेतु प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिला प्रोबेशन विभाग द्वारा कार्यस्थल पर कार्यरत महिला का यौन उत्पीड़न अधिनियम 2013 की जानकारी एवं महिलाओं के लिये संचालित विभिन्न योजनाओ की जानकारी दी गयी।