सूर्यप्रताप सिंह बने वजीरगंज के ब्लाक अध्यक्ष
बिल्सी। तहसील क्षेत्र गांव सतेती में आज सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें यूनियन का विस्तार करते हुए मंडलाध्यक्ष ठाकुर सत्यपाल सिंह ने वजीरगंज ब्लाक के युवा अध्यक्ष के पद सूर्य प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष पद के लिए हर्षित सिंह एवं न्याय पंचायत गोठा के अध्यक्ष के लिए बच्चन सिंह एवं ग्राम पंचायत अध्यक्ष के लिए यानेश कुमार को मनोनीत किया है। इस मौके पर जिलाध्क्षय बबलेश सिंह राठौर, अतरपाल सिंह, रामवीर शर्मा, जितेंद्र सिंह, संतोष सिंह, मोहित सिंह, हीरालाल आदि मौजूद
