महिला कल्याण विभाग के तत्वावधान हुआ कार्यक्रम बिल्सी। तहसील सभागार में आज सोमवार को प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर महिला कल्याण विभाग के तत्वावधान में महिलाओं को जागरुक करने के लिए महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजित किया गया। जिसमें विधायक आरके शर्मा, एसडीएम आरबी सिंह एवं सीओ अनिरुध्द सिंह ने महिलाओं को सशक्तिकरण बनाएं जाने को लेकर जानकारी दी। इससे पहले संरक्षण अधिकारी प्रीति कौशल ने कहा कि महिलाओं का उत्पीड़न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होना तय है। महिलाओं को कहीं भी दिक्कत समझ में आए तो वह निकटवर्ती कोतवाली एवं महिला हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज करा सकती हैं। शिकायत करने वाली युवती व महिलाओं का नाम गोपनीय रखा जाता है। आज की बेटियां हर क्षेत्र में नाम रोशन कर रही हैं। खंड शिक्षाधिकारी तरुण कुमार ने कहा कि आज महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश सरकार की नीतियों के चलते महिलाएं जहां जागरूक हुई हैं वहीं, योजनाओं का लाभ भी सीधे महिलाओं को दिया जा रहा है। महिलाओं को मिलने वाले लाभों की वह स्वयं समीक्षा कर रही हैं। भाजपा की जिला महामंत्री अनीता उपाध्याय ने शासन से मिलने वाले लाभ जैसे शौचालय, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास, विधवा पेंशन आदि से संबंधित जानकारी दी। उन्होने कहा कि सरकार महिलाओं के प्रति हिसा और उनकी सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए काफी संवेदनशील है। यही कारण है कि मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से उन्हें जागरूक किया जा रहा है। इसका लाभ भी महिलाओं को मिल रहा है। इस मौके पर तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह, सीडीपीओ भोलानाथ गंगवार, भमरपाल सिंह, हरवेंद्र सक्सेना, सुधा उपाध्याय, इंद्रा माहेश्वरी, प्रज्ञा आर्य, पिंकी काबरा, ममता राठी, रमा गुप्ता, कुमकुम रानी, नुसरत जहां, सुमन रानी, सरला गुप्ता, चंदा यादव आदि मौजूद रही।