भारतीय जीवन बीमा निगम अभिकर्ता संघ के चुनाव में सुखदेव सिंह राठौर दसवीं बार जिला अध्यक्ष चुने गए

WhatsApp-Image-2023-09-13-at-8.29.44-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। भारतीय जीवन बीमा निगम अभिकर्ता संघ के आज हुए चुनाव में त्रिवार्षिक चुनाव में सुखदेव सिंह राठौर दसवीं बार जिला अध्यक्ष चुने गए। वह इस बार भी निर्विरोध चुने गए हैं। शहर के आवास विकास कालोनी स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा के एटीसी सभागार में आज अभिकर्ता संघ का त्रिवार्षिक चुनाव गहमागहमी के माहौल में हुआ। अभिकर्ता संघ का चुनाव अनेगपाल सिंह, डॉक्टर राजवीर सिंह यादव,के एल गुप्ता और अयोध्या प्रसाद शर्मा की देखरेख में सम्पन्न हुआ। चुनाव के दौरान अभिकर्ता संघ के संरक्षक बी एल वर्मा, अनेगपाल सिंह और अयोध्या प्रसाद शर्मा को मनोनीत किया गया। इसके बाद अध्यक्ष समेत अन्य पदों के लिए चुनाव हुआ। जिसमे सुखदेव सिंह राठौर को दसवीं बार निर्विरोध सर्वसम्मति से एक बार फिर तीन वर्ष के लिए जिला अध्यक्ष चुना गया तो हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज गया। सभी अभिकर्ताओं ने नवागत अध्यक्ष सुखदेव सिंह राठौर का फूलमालाओं, फूलो के हार और बुके देकर जोरदार ढंग से स्वागत किया। आपको बता दे कि नवागत अध्यक्ष सुखदेव सिंह राठौर भारतीय जीवन बीमा निगम के वर्ष 1994 में पहली बार महामंत्री चुने गए,वर्ष 1996 में पहली बार अध्यक्ष चुने गए और वर्ष 2016 तक लगातार अध्यक्ष रहे। वर्ष 2016 से वर्ष 2019 तक मंडलीय अध्यक्ष रहे। वर्ष 2019 में पुन जिला अध्यक्ष चुने गए तब से लेकर अभी तक अध्यक्ष थे। आज हुए चुनाव में फिर से सुखदेव सिंह दसवीं बार जिला अध्यक्ष चुने गए। इतना लम्बा कार्यकाल किसी भी अध्यक्ष या अन्य पदाधिकारी का नही रहा है। इस प्रकार सुखदेव सिंह ने दसवीं बार अध्यक्ष वह भी निर्विरोध चुन कर इतिहास रच दिया हे। चुनाव में इसके अलावा महासचिव रमेश सिंह तोमर, सचिव मुनेश पाल सिंह यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतेंद्र पाल सिंह राठौर, उपाध्यक्ष विनोद कुमार भारद्वाज, सोहन पाल सिंह राठौर, सुशील कुमार सिंह, पातीराम, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार शुक्ला, वीरेश यादव, संगठन मंत्री रामेश्वर दयाल राठौर, अजय कुमार सक्सेना,ऋषिपाल सिंह शाक्य, विशाल कुमार सक्सेना, छोटे लाल श्रीवास्तव,महिला संगठन मंत्री मंजू सिंह,मीडिया प्रभारी जय जनार्दन गुप्ता, संघर्ष समिति अध्यक्ष रमेश सिंह यादव चुने गए। इस मौके पर जिले भर के अभिकर्ता मौजूद थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights