बदायूं। (विधि संवाददाता सुधीर कश्यप) शहर के मोहल्ला ब्रह्मपुर के भाजपा सभासद व उसके परिवार पर दहेज में कार नही देने पर मारने पीटने के मामले में पत्नी ने महिला थाने में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने सभासद के भाई पर छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करने का भी आरोप लगाया है। शहर के मोहल्ला सिविल लाइन क्षेत्र निवासी महिला ने महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा कि उसकी शादी 18 जनवरी 2019 को कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ब्रह्मपुर निवासी भाजपा सभासद आशीष कश्यप के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही भाजपा सभासद अपना राजनीतिक प्रभाव दिखाकर उसको व उसके परिवार को प्रताड़ित करता था । दहेज़ में चार पहिया वाहन की मांग करता था। महिला के मुताबिक उसकी शादी में उसके पिता ने लगभग 20 लाख रुपए खर्च किए थे। जिसमें सात लाख नगद व अन्य सोने चांदी की जेवरात दिये थे और काफी घरेलू सामान दिया था। लेकिन पति आशीष, सास सोमवती, देबर अमित, देबरानी सोनल, ब देवर विककी, चार पहिया वाहन की मांग कर प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि ससुराल वालों ने दो बार उसके साथ मारपीट कर उसके पैर तोड़ दिया। घर की महिलाएं ब पति उसे बच्चा ना होने पर ताने मारती थी। जबकि महिला के मुताबिक मेडिकल रिपोर्ट में पति को इलाज की जरूरत थी। सभासद की पत्नी ने देवर पर भी छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है