मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 27 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,44,990.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
entertainment

कटरीना कैफ इस वजह से ‘गदर 2’ के इवेंट्स में नहीं आईं नजर

September 10, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ कई दिनों से खबरों में बनी हुई हैं। पहले उनका एक वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद एक्ट्रेस की नोज सर्जरी को लेकर काफी बातें हुईं। लेकिन इसको लेकर कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं है। इसके अलावा एक्ट्रेस पब्लिक एपिरियंस को लेकर भी काफी सुर्खियों में बनी हुई है। एक्ट्रेस अपने पति विक्की कौशल के साथ लास्ट ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की स्क्रीनिंग पर दिखाई दी थीं। इसके बाद एक्ट्रेस कई बडे इवेंट्स से मिस दिखाई दीं। जहां ‘गदर 2’ की स्क्रीनिंग पर बॉलीवुड के बड़े-बड़े स्टार पहुंचे थे, वहां कटरीना कैफ नजर नहीं आईं। इन सब के बाद एक्ट्रेस प्रेगनेंसी को लेकर भी कई सवाल उठे। लेकिन इन सब के बीच कटरीना कैफ की इस कम पब्लिक एपिरियंस को लेकर बॉलीवुड लाइफ के हाथ खास जनाकरी लगी है। बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ कई दिनों से इवेंट्स में बहुत कम नजर आ रही है। जिसके बाद विक्की कौशल की पत्नी कटरीना कैफ की प्रेगनेंसी को लेकर बातें होने लगी हैं। इसी बीच बॉलीवुड लाइफ के हाथ इसको लेकर एक अहम जानकारी लगी है। कटरीना कैफ के एक करीबी सूत्र के मुताबिक एक्ट्रेस हमेशा से ऐसी ही रही है, इसमें कोई अलग बात नहीं हैं। सूत्र ने आगे बताया कि एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर 3’ से पहले ज्यादा पब्लिक एपिरियंस से बच रही हैं। वो इस फिल्म को प्रमोट करने के लिए देश के साथ-साथ विदेशों में भी जाने वाली हैं। जानकारी के लिए बता दें कटरीना कैफ ‘टाइगर 3’ में बॉलीव़ुड एक्टर सलमान खान के साथ लीड रोल में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा कटरीना कैफ ‘जवान’ एक्टर विजय सेतुपति के साथ श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ में नजर आएंगी। कटरीना कैफ ने इन वजहों से कैमरे से दूरी बना रखी है। कटरीना कैफ और सलमान खान की लीड रोल वाली फिल्म ‘टाइगर 3’ इस दिवाली पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान कैमियो करने वाले हैं। जानकारी के लिए बता दें कि सलमान खान और शाहरुख खान लास्ट ‘पठान’ में साथ दिखाई दिये थे। फिल्म ‘पठान’ में सलमान खान ने कैमियो किया था।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights