बदायूँ: मानव अधिकार सुरक्षा एवम अपराध निरोधक संगठन की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें नए सदस्यों को जोड़ते हुए मानव अधिकार से जुड़े सिधांतो की जानकारी दी गई। व कार्यकारिणी के विस्तार हेतू चर्चा की गई। जिसमें सलीम ख़ान जी, इक़बाल जी, निहाल उददीन जी, फ़रीन शेख़ जी को संगठन की प्राथमिक सदस्यता जिला अध्यक्ष बदायूं सुनील कुमार जी द्वारा दिलाई गई। मानव अधिकार सुरक्षा एवम अपराध निरोधक संगठन द्वारा कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए मास्क वितरण कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से मोहम्मद हफीज़ शेख मंडल अध्यक्ष बरेली मौजूद रहे। कार्यक्रम में मौजूद सदस्य अफसर अली ख़ान मंडल उपाध्यक्ष सुनील कुमार ज़िला अध्यक्ष संतोष कुमारी कश्यप ज़िला अध्यक्ष महिला मोर्चा इमा इज़हार जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा विकार उददीन जिला सचिव मुख्तार हुसैन जिला सचिव मौजूद रहे।