बरेली। अखिल भारतीय कायस्थ ट्रस्ट ने अन्य कायस्थ संगठनों के साथ चित्रगुप्त चौक पर स्थित कलम दवात प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया। कार्यक्रम में में मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल कुमार सक्सेना एडवोकेट ने ध्वजारोहण एवम राष्ट्रीय सचिव वाई सी सक्सेना ने महापुरुषो को नमन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अनिल कुमार सक्सेना ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। प्रदेश अध्यक्ष युवा डॉ अंशू दीपक सक्सेना ने कहा कि चित्रगुप्त चौक कायस्थ समाज का गौरव है। और कलम दवात कायस्थ समाज की पहचान। उन्होंने देश की आजादी में अपना बलिदान देने वाले शहीदों को नमन करते हुए सभी आमंत्रित अतिथियों का कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आभार प्रकट किया। पूर्णिमा अनिल , डॉ पवन सक्सेना, गौरी दीपक सक्सेना आदि ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में पार्षद सुधा सक्सेना, बीजेपी नेता अधीर सक्सेना, कायस्थ चेतना मंच के संरक्षक डॉ पवन सक्सेना, अध्यक्ष संजय सक्सेना, निर्भय सक्सेना, एडवोकेट अमित सक्सेना बिंदु, अखिलेश सक्सेना, अविनाश सक्सेना, अनिल सक्सेना, अनुज सक्सेना, वेद प्रकाश सक्सेना कातिब, उद्देश्य सक्सेना, प्रभात सक्सेना, कमल सक्सेना, तपस जौहरी, अखिलेश सक्सेना,पंकज जौहरी, राजेश कुमार सक्सेना, किशोर कुमार सक्सेना, सचिन सक्सेना, डॉ शुभम सक्सेना, आनंद सक्सेना, राजेन्द्र बहादुर सक्सेना, मनी सक्सेना, अजय जौहरी, अमोल सक्सेना, उदित सक्सेना, विनीत सक्सेना, संदीप सक्सेना, गौरी दीपक सक्सेना, धीरज सक्सेना, शिवांगी सक्सेना, पूजा सक्सेना आदि समाज के गणमान्य नागरिक एवं अतिथिजन उपस्थित रहे।