उझानी। नगर के कछला रोड पर स्थित नवीन गल्ला मंडी समिति से एक आढ़ती की पेटी गायव हो गई जिसमें हजारों रुपए रखे थे। पेटी गायव देख आढ़ती ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आढ़ती व मौजूद लोगों से पूछताछ कर जानकारी हासिल की। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। बुधवार की सुबह 11 बजे के आसपास नगर के कस्बा उझानी के मौहल्ला भदवारगंज निवासी नन्दराम शाक्य पुत्र मेघराज का भतीजा गोपाल शाक्य उझानी की नवीन गल्ला मंड़ी में आढ़त पर खरीद – फरोख्त का काम कर रहा था। बताया जाता है आढ़त पर बैठे गोपाल शाक्य का ध्यान हटते ही आढत पर रखी पेटी उचक्का लेकर फरार हो गया। आढ़त पर बैठे गोपाल शाक्य ने बताया कि उसकी पेटी में 40 हजार रुपए की नकदी रखी हुई थी। आढ़ती ने बताया आढ़त से पेटी गायव देख उसने पेटी को सब जगह तलाश किया लेकिन कहीं कोई पता न चला। गोपाल शाक्य ने पेटी गायव होने की सूचना पीआरबी 112 पुलिस को दी | वहीं आढ़त से पेटी उचक्का द्वारा उठाने की जानकारी होने पर भीड जुट गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने आढती व आसपास के लोगों से जानकारी ली। पुलिस मामले की सरगर्मी से जांच में जुटी हुई है।