मजदूरों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम कर रही है सरकार : मंत्री

DSCN8519
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow


बदायू। श्रम विभाग बदायूं बरेली क्षेत्र बरेली द्वारा उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत निर्माण श्रमिकों के हितार्थ संचालित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों हेतु मिशन शक्ति के अंतर्गत हितलाभ/स्वीकृति पत्र वितरण एवं जन जागरूकता कार्यक्रम हाफिज सिद्दीक इस्लामियाँ इंटर कॉलेज के मैदान में शनिवार को आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश शासन के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने सांसद डॉ0 संघमित्रा मौर्य, विधायक शेखूपुर धर्मेंद्र शाक्य, भाजपा जिला अध्यक्ष जिला अशोक भारतीय, नगर पालिका परिषद बदायूं चेयरमैन दीपमाला गोयल एवं नगर पंचायत उसहैत सैनरा वैश्य के साथ मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्कूली बच्चों द्वारा स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। मंत्री व अन्य जनप्रतिनिधियों ने लगभग 7000 निर्माण श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लगभग 5 करोड़ 30 लाख रुपए के स्वीकृति पत्र वितरित किए एवं 267 छात्र छात्राओं को साइकिल वितरित की एवं हरी झंडी दिखाकर साइकिल रवाना की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी निशा अनंत ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नरेंद्र बहादुर सिंह एवं एसपी सिटी प्रवीण सिंह चैहान के साथ विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए ऑनलाइन आवेदन शिविरों का निरीक्षण किया। उप श्रम आयुक्त अनुपमा गौतम ने जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी सतेन्द्र कुमार मिश्रा ने मंत्री को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित कि
स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहां की यदि श्रमिक श्रम विभाग में पंजीकृत होंगे तो उन्हें निरंतर योजनाओं का लाभ मिलता रहेगा। पंजीयन ना होने की वजह से बहुत से श्रमिक योजनाओं का लाभ पाने से वंचित रह जाते हैं। समय-समय पर श्रमिकों के पंजीयन का नवीनीकरण भी होना चाहिए। योजनाओं की जानकारी होना अति आवश्यक है जिससे श्रमिक स्वयं तो लाभान्वित हो ही सकते हैं, साथ ही अन्य श्रमिकों को भी योजनाओं के तहत मिलने वाले लाभ की जानकारी प्रदान कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के जीवन को खुशहाल बनाने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया गया है। श्रमिक ऑनलाइन आवेदन पर रसीद अवश्य प्राप्त करें।
सांसद डॉ संघमित्रा मौर्य ने कहा कि आज केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा श्रमिकों को लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है। योगी जी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के लिए विशेष योजना मिशन शक्ति चलाई गई है, जिसके अंतर्गत महिलाओं को सशक्त कर जागरूक किया जा रहा है। देश की आधी आबादी मातृशक्ति है। आज के समय में स्वयं को भी जागरूक होना है और अपनी बच्चियों को भी जागरूक करना है उनकी प्रतिभा को पहचानने का है। इन्हीं बच्चियों में तमाम शक्तियां छुपी हुई है। इन्हीं बच्चियों में से निकल कर महिला राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री सांसद बनी है। इसका जीता जागता उदाहरण बदायूं है जहां डीएम, सीडीओ, एडीएम ई महिला ही है। अर्थात महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है सिर्फ उनकी प्रतिभा को पहचान कर उसे निखारने की जरूरत है। भारत सरकार बेटियो की तरक्की के लिए तमाम रास्ते खोल रही है। जब तक लोग बेटियो को आगे बढ़ने नहीं देंगे घर से निकलने नहीं देंगे तब तक बेटियां आगे नही निकल पाएंगी।


शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी एवं मुख्यमंत्री योगी जी ने कहा है कि गरीब की कोई जाति व धर्म नहीं होता गरीब सिर्फ गरीब होता है। उसे शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करना सरकार की प्राथमिकता है। मंत्री जी स्वामी प्रसाद मौर्य ने जब इस विभाग की कमान संभालते हुए उन्होंने कहा कि इस विभाग से गरीब जुड़ता है, इसलिए गरीब के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम हमारी सरकार करेगी। पहले योजनाएं बनती थी और खत्म हो जाती थी लेकिन अब योजनाएं बनती भी हैं और अंजाम तक पहुंचती भी हैं।
भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक भारतीय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी मुख्यमंत्री योगी जी की सरकार का एक पथ एक कर्तव्य है ‘अंत्योदय’ समाज के अंतिम पंक्ति पर खड़े अंतिम श्रेणी के व्यक्ति के जीवन स्तर को संभालने का कार्य। जिस कमी की बजह से उसका जीवन नहीं चल पा रहा है उन साधनों को उसके जीवन में उपलब्ध कराना सरकार की नीति है। कार्यक्रम में आए हुए लाभार्थियों को मेरी ओर से धन्यवाद उन्होंने हमें सेवा करने का मौका दिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य एवं पार्टी पदाधिकारीगण एवं अधिकारीगण मौजूद रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन रवीन्द्र मोहन सक्सेना ने किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights