मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मुरादाबाद मे पत्रकारों से मारपीट के मामले उप्र के पूर्ब मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर एफआईआर दर्ज

March 13, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

लरवनऊ । उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री सपा मुखिया अखिलेश यादव द्वारा विगत दिनों मुरादाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किए गए पत्रकारों पर हमले को लेकर उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने पूरे प्रदेश में इसका जमकर विरोध किया प्रदेश अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी वह महामंत्री रमेश शंकर पांडे ने अखिलेश यादव की निंदा करते हुए प्रदेश सरकार से एफ आई आर दर्ज करने की मांग की प्रदेश के तमाम समाचार पत्रों ने इस समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया इसी के साथ संगठन कि जनपद इकाइयों ने भी इस घटना का पुरजोर विरोध करते हुए इसकी निंदा की तथा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी भेजें और सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने की मांग की इसी क्रम में शनिवार को श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी तमाम पत्रकार साथियों के साथ प्रदेश के पुलिस महानिदेशक से मिले और पत्रकारों पर हो रहे हम लो को रोकने तथा अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग एवं मुरादाबाद की घटना को गंभीरता पूर्वक संज्ञान में लेकर तत्काल एफ आई आर दर्ज कराने की मांग की यूनियन की इस मांग को गंभीरता पूर्वक संज्ञान में लेते हुए पुलिस प्रमुख के आदेश पर मुरादाबाद के पार्कवाड़ा थाने में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तथा उनके 20 अन्य सपा नेताओं के विरुद्ध पत्रकारों पर हमला कर घायल करने के आरोप में मुकदमा अपराध संख्या0082/21धारा 147,342,323 आइपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के महामंत्री रमेश शंकर पांडे ने ने इसे अपनी विजय बताते हुए कहां के यूनियन अब प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने के लिए पुरजोर संघर्ष करेगी उन्होंने सभी पत्रकार साथियों से एकजुट होकर इस लड़ाई में साथ आने का आवाहन किया इधर जानकारी मे आया है कि अखिलेश यादव पर दर्ज मुकदमे के बाद पत्रकारों पर भी मामला दर्ज किया गया है। पत्रकारों मे एबीपी न्यूज़ के उबैद उर रहमान, न्यूज़ 18 के पत्रकार फ़रीद शम्सी के ख़िलाफ़ धारा 160 /341 / 332 / 353 / 504 / 499 / 120 B में मामला दर्ज किया गया है।यह मामला मुरादाबाद के सपा ज़िला अध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने दर्ज कराया है ।

उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजेश त्रिवेदी के नेतृत्व में पत्रकारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ में पुलिस महानिदेशक से मुलाकात कर उत्तर प्रदेश में पत्रकार उत्पीड़न की बढ़ रही घटनाओं को रोकने के लिए मांग पत्र सौंपा तथा अपने ज्ञापन में मुरादाबाद में अखिलेश यादव के समक्ष पत्रकारों से अभद्रता का मुद्दा भी उठाया।

प्रतिनिधिमंडल में मो. रशीद, देवेश कुमार नायक, अमित कुमार सिंह, अनुराग शर्मा, राकेश कश्यप, भूपेंद्र मणि त्रिपाठी, शशिकांत पांडेय, अनवर हुसैन, बादशाह खान आदि कई जिलों के पत्रकार शामिल थे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights