बदायूं में पॉलिथीन में पैक मिले दो शव शहवाजपुर और खेड़ा बुजुर्ग की महिलाओ के निकले
बदायूं। दोनों महिलाओं की हत्या कर अधजले शवों को पॉलिथीन में लपेटकर फेंक गए थे हत्यारे मुन्नी पत्नी शाकिर अली निवासी सदर कोतवाली क्षेत्र के शहबाजपुर की तो दूसरी महिला रुखसाना पत्नी बबलू सिविल लाइन क्षेत्र के खेड़ा बुजुर्ग की रहने वाली बताई जा रही है सिविल लाइन थाना क्षेत्र के राम कोल्ड स्टोरेज पर मजदूरी करती थीं दोनो महिलाएं उसहैत थाना क्षेत्र के गांव बची झझरऊ के पास मिले थे दोनों महिलाओं के शव बदायूं के बची झझरऊ गांव में 2 महिलाओं के मिले शवों की शिनाख्त हुई, शहबाजपुर मोहल्ले और खेड़ा बुजुर्ग गांव की थी महिलाएं।

बदायूं के थाना उसहैत क्षेत्र के बची झझरऊ गांव में मंगलवार 4 बजे के आसपास दो महिलाओं के शव मिले। महिलाओं के शव पन्नी में बंधे हुए थे और उनके चेहरे को किसी ज्वलनशील पदार्थ से पहचान मिटाने के लिए जलाया गया था। जिसके बाद एसएसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर गहनता से छानबीन की। वही बुधवार सुबह 10 बजे पोस्टमार्टम पहुंच कर परिजनों ने दोनों महिलाओं की शिनाख्त की।

जिसमें 35 वर्षीय रुकसाना पत्नी बबलू खेड़ा बुर्जुग थाना सिविल लाइन की है। वहीं रुखसाना के एक बेटी है। जबकि 30 वर्षीय मुन्नी पुत्री मुन्नी निवासी शहबाजपुर मोहल्ले के सदर कोतवाली की है। मुन्नी के पति से अनबन हो गई है और वह 3 साल से संभल से आकर अपने मायके शाहबाजपुर मोहल्ले में रह रही है। उसके दो बच्चे हैं। परिजनों ने बताया की रिजवाना नाम की महिला रुखसाना और मुन्नी को खेड़ा बुजुर्ग गांव में काशीराम आवास के पास राम कोल्ड स्टोर में आलू बीने के लिए ले गई थी। रिजवान का कहना है कि 3 जुलाई को 3 बजे के आसपास दोनों महिलाएं टॉयलेट का बहाना करके वहां से चली गई लेकिन उसके बाद फिर वह नहीं लौटी। फिलहाल इस मामले में परिजन हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा करने की बात कह रही है।













































































