बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव ओया में आज महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में गांव के प्राथमिक स्कूल के स्थित शिव मंदिर में भगवान शंकर और उनके परिवार की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा से धूमधाम से की गई। प्राण प्रतिष्ठा से पहले पंडित श्याम बाबू दुबे और सेवाराम शर्मा ने विभिन्न वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-यज्ञ संपन्न कराया। साथ ही अन्य धार्मिक अनुष्ठान भी कराएं। उसके बाद सभी प्रतिमाओं का जलाभिषेक कराया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने सभी प्रतिमाओं को ट्रैक्टर-ट्राली से आस- पास के गांव में नगर भ्रमण कराया। शोभायात्रा में भगवान भोलेनाथ के अलावा मां पार्वती, नन्दी जी की झांकियां धूमधाम से निकाली गई। नगर भ्रमण के बाद शोभायात्रा पुनः शिव मंदिर पर पंहुचकर विसर्जत की गई। जिसके बाद सभी प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना करने के पश्चात प्रसाद का वितरण किया। आयोजकों ने बताया कि शनिवार को मंदिर पर विशाल भंडारा भी आयोजित किया जाएगा। इसको सफल बनाने में सीटू, ओमकार, अरुन, रामसेवक, वेदराम, उमेश, विजयवीर, सविता, राजबाला, सीमा समेत सैकड़ो लोगों का विशेष सहयोग रहा।