मोदी सरकार ने बढ़ाया विदेशो में भारत का सम्मान,देश मे भ्रष्टाचार पर लगी लगाम: बी एल वर्मा

WhatsApp-Image-2023-06-27-at-7.27.43-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। भाजपा कार्यकर्ताओं को समर्पित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संवाद मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों एव जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने अलग – अलग बूथ पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों के साथ जनसहभागिता के साथ सुना गया । केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने कछला नगर पंचायत में कहा मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश की योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में माफिया राज को खत्म करके और जनता का शोषण करने वाले भूमाफियाओं और वंचित समाज की जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों की जमीनों को कब्जा मुक्त कराके उन ज़मीनों पर गरीबों और जररूतमंदों को आवास देने का कार्य किया। विपक्षी दल केवल अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए गरीबी हटाओ का नारा देते थे लेकिन जब उनकी सरकार बनी तब उन्होंने गरीब और वंचित समाज के लोगों के लिए कुछ नहीं किया। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने दातागंज ग्रामीण मंडल में बदायूँ नगर व सिविल लाइन मंडल कहा 2014 के बाद मोदी की कुशल नेतृत्व वाली केंद्र सरकार सेवा ,समर्पण और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रही। कोरोना महामारी में संकट के समय केवल कांग्रेस,सपा और बसपा व अन्य विपक्षी दल केवल राजनीति कर रहे थे और मोदी सरकार और भाजपा के कार्यकर्ता संकट की इस घड़ी में लोगों के सेवा में लगे हुए थे घर-घर राशन पहुंचाने का कार्य कर रहे थे ऑक्सीजन भी पहुंचाने का कार्य कर रहे थे। सपा और कांग्रेस के लोगों ने वैक्सीन का विरोध किया और मोदी की सरकार ने देश की जनता की सेवा की सुरक्षा हेतु निशुल्क वैक्सीन देने का कार्य किया। केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार ने बातें बहुत कम किए लेकिन धरातल पर बहुत ज्यादा काम किया है। डबल इंजन की भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का काम किया है। आज प्रदेश का माहौल समग्र क्षेत्र में बेहतर हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है और आज उसी का परिणाम है कि देश और प्रदेश की देवतुल्य जनता का जुड़ाव लगातार भारतीय जनता पार्टी के साथ है। सांसद बदायूँ संघमित्रा मौर्य ने बिल्सी में कहा नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में विगत 09 वर्ष गरीबों की सेवा एवं वंचितों के सम्मान को समर्पित रहे हैं। आज गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिला, वृद्ध, उपेक्षित और जनजातीय समाज तक बिना भेदभाव के सरकार की विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अर्जुन पायदान के व्यक्ति तक पहुंच रहा है। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने नगर पंचायत कुंवरगांव में कहा 2024 में फिर से तीसरी बार मोदी सरकार के लिए जनसमर्थन मंगा, देश की जनता व बदायूँ की जनार्दन फिर से आगामी लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के सेवा, सुरक्षा, विकास और सुशासन के एजेण्डे पर मुहर लगाकर विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब देंगी। मोदी के पीएम बनने के बाद देश में एक नई जाति बनी है, लाभार्थियों की जाति। इसने तमाम जातिगत समीकरणों को तोड़ कर रख दिया है। इस मौके पर पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, दीपमाला गोयल, सीमा राठौर, मनोज कृष्ण गुप्ता, शारदेन्दु पाठक, शैलेन्द्र शर्मा, मोनिका गंगवार, अंकित मौर्य, कमलजीत भूरानी, पंकज शर्मा, अमन गोयल, जोगेन्द्र सिंह पटेल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights