मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 30.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
राजनीति

शांतिकुंज गर्ल्स इंटर कॉलेज में अत्याधुनिक विज्ञान प्रयोगशाला का उदघाटन

August 18, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। दूरदर्शन केन्द्र के सामने स्थित शांतिकुंज पब्लिक गर्ल्स इंटर कॉलेज में आज स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया गया साथ ही अत्याधुनिक विज्ञान प्रयोगशाला का उदघाटन निवर्तमान सांसद धर्मेन्द्र कश्यप एवं विथरी विधायक डॉ राघवेन्द्र शर्मा द्वारा किया गया । विशिष्ट अतिथि आई एम ए उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ रवीश अग्रवाल एवं सम्मान्य अतिथि प्रधानाचार्य डॉ सुभाष चंद्र मौर्य रहे l कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख रखे ज्योति दीप को प्रज्ज्वलित एवं ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया । अतिथियों को पुष्प गुच्छ एवं पटका पहनाकर विद्यालय प्रबंधन ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया तत्पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत और गणेश वंदना से हुआ शांतिकुंज की छात्राओं ने फिर एक के बाद एक मनोहारी प्रस्तुतियों ने सभी को ताली बजाने को विवश कर दिया ।
मुख्य अतिथि धर्मेन्द्र कश्यप ने अपने उदबोधन में शांतिकुंज स्कूल के शैक्षिक और छात्राओं के बहुआयामी व्यक्तित्व विकास की प्रशंसा करते हुए विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य और सभी शिक्षकों की प्रशंसा करते हुए बेटियों का आवाहन करते हुए कहा कहा कि जहां बेटियां पढ़ती है वहां खुशियां बढ़ती हैं और हमारी बेटियों की शिक्षा, उनके उज्जवल भविष्य की दिशा का निर्धारण करती हैं इसलिए छात्राओं को किशोरावस्था में ही अपना लक्ष्य तय करके नियत दिशा में उसकी प्राप्ति के लिए मेहनत से लग जाने का आवाहन किया । दृढ़ संकल्पित छात्राओं को भविष्य में सफलता निश्चित मिलती है ।
बिथरी विधायक डॉ राघवेन्द्र शर्मा ने विज्ञान प्रयोगशाला का उदघाटन करते हुए छात्राओ से कहा कि आधुनिक शिक्षा में वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ नैतिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों का समावेश विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास के लिए आवश्यक है । मुझे बच्चों की प्रतिभाओं को देखकर पूर्ण विश्वास है कि शांतिकुंज पब्लिक गर्ल्स इंटर कॉलेज परिसर में अध्ययनरत छात्राओं को विद्यालय की स्थापना से उन्नति के इन 26 वर्षों में उत्तरोत्तर गढ़ने का सार्थक प्रयास यहाँ के सुयोग्य शिक्षकों द्वारा विद्यालय प्रबंधन के अनुभवी मार्गदर्शन में किया जा रहा है, इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं l
अतः विज्ञान की शक्ति और हमारी आज की कल्पनाए, हमारे जीवन में कल की वास्तविकता बन सकती है l अतः छात्र विज्ञान सीखें ,नियमित प्रयोग करें और नई संभावनाओं की खोज कर अपने देश और समाज को सशक्त बनाने और आगे बढ़ाने का सफल प्रयास करें ।
कार्यक्रम के अंत में स्कूल बैंड की छात्राओं द्वारा अपनी संगीत शिक्षिका शिवांगी सक्सेना के मार्गदर्शन में देशभक्ति गीतों की कर्णप्रिय धुनों को बजा कर वातावरण देश प्रेम से भाव विभोर कर दिया । विद्यालय प्रबंधक सुनील कुमार शर्मा, उप प्रबंधक विकास वर्मा, उपाध्यक्ष सौम्य शर्मा एवं प्रधानाचार्य राधिका चंद ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर धन्यवाद ज्ञापित किया l
आयोजन में, डॉ रवीश अग्रवाल, डॉ सुभाष चंद्र मौर्य ,विद्यालय के विधिक सलाहकार दिनेश कश्यप एड ,धर्मेन्द्र पटेल , पूर्व जिला पंचायत सदस्य विपिन कुमार यादव, मोहन राजपूत विनीत चौबे, राहुल पाण्डेय आदि उपस्थित रहे l
कार्यक्रम को सफल बनाने में जानकी विष्ट, रेनू यादव, प्राची त्यागी, रितिका, दीक्षा साख्यधर, पिंकी, इशिका,पुष्पांजलि, बविता आरती, अजय कुमार, अवशेष यादव, शिवांगी सक्सेना, देवदत्त गंगवार, साक्षी गोस्वामी, शुचि शर्मा, रंजीत कुमार , विवेक, सनी पटेल, द्रोण पाल, गुरु बक्श सिंह, भगवान दास आदि का विशेष योगदान रहा l

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights