अभाविप कार्यकर्ताओं ने सामाजिक अनुभूति के लिए पांचवें दिन भी विभिन्न गांवों का दौरा किया

WhatsApp-Image-2023-06-27-at-7.26.34-PM-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक अनुभूति अभियान के पांचवें दिन जिला संयोजक मोहित शर्मा के नेतृत्व में बिसौली क्षेत्र की सरायजशू और कटघर ग्राम में जनसंपर्क किया गया। विभाग सहसंयोजक हरिमोहन सिंह पटेल ने रायपुर गांव में जाकर ग्राम वासियों के जीवन शैली को निकट से देखा। जिला सहसंयोजक अभिषेक मौर्य ने फैजगंज बेहटा के मितरौली गांव का दौरा किया, वही धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने एकलहरी, कमालपुर और झंडपुर गांव का दौरा किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उझानी के कार्यकर्ता राजेश राठौर एवं प्रतीक बाल्मीकि के नेतृत्व में रोली गांव का भ्रमण किए। विभाग सह संयोजक हरिमोहन सिंह पटेल ने ग्राम वासियों को बेसहारा गौवंश के संरक्षण के लिए प्रेरित किया तथा उसके उससे होने वाले आर्थिक लाभ से अवगत भी कराया। हरिमोहन सिंह ने कहा कि संपूर्ण विश्व की अर्थव्यवस्था का मूल आधार कृषि है,जो बिना पर्यावरण को क्षति पहुंचाए अर्थव्यवस्था को मजबूत करती है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अंकित पटेल ने सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए ग्रामीण जीवन की अनुभूति को सामाजिक अध्ययन का आधार बनाने का आग्रह किया। इस अवसर पर राज शर्मा, रितेश, नमन, अजय शर्मा, विशाल पटेल, प्रवीण सिंह, अमन पटेल आदि सक्रिय रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights