शिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग में भव्य ओरिएंटेशन प्रोग्राम भव्य रूप में हुआ

WhatsApp Image 2026-08-18 at 6.01.47 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। शिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग, शेखूपुर में मंगलवार को नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों को संस्थान के शैक्षणिक वातावरण, पाठ्यक्रम, विभिन्न गतिविधियों, नियमों, अनुशासन तथा भविष्य में उपलब्ध करियर की संभावनाओं से परिचित कराना रहा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद संस्थान के प्रबंधन एवं शिक्षकगण का परिचय विद्यार्थियों से कराया गया। श्री चरनजीत ने प्रबंधन एवं शिक्षकों का परिचय कराया, जबकि श्री नवनीत ठक्कर ने विद्यार्थियों को डी.फार्मा., बी.फार्मा. एवं नर्सिंग सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने पाठ्यक्रमों की शैक्षणिक संरचना एवं विद्यार्थियों के लिए उनके महत्व पर प्रकाश डाला।करियर निर्माण पर दिया जोरकार्यक्रम के दौरान श्री अक्षांशु पटेल ने विद्यार्थियों को करियर मार्गदर्शन प्रदान करते हुए भविष्य की संभावनाओं से अवगत कराया। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य को निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने तथा शिक्षा के साथ आवश्यक कौशल विकसित करने का आह्वान किया।फार्मेसी विभाग की ओर से प्रो. (डॉ.) उदय पी.एस. भास्कर ने विद्यार्थियों को फार्मेसी शिक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश एवं आवश्यक मार्गदर्शन दिया। वहीं नर्सिंग विभाग की ओर से सारिका सिंह ने नर्सिंग पाठ्यक्रम एवं उससे जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी दी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

करण थरेजा ने सामान्य अभिरुचि एवं कौशल विकास के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया।अनुशासन और सकारात्मक सोच को बताया सफलता की कुंजी
कार्यक्रम के अंत में डॉ. आर.के. वर्मा ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालयीन जीवन केवल पाठ्यक्रम पूरा करने तक सीमित नहीं होता, बल्कि यह ज्ञान, अनुशासन, कौशल और व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण चरण है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच के साथ अपने करियर की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।
संस्थान के ट्रस्टी आचार्य राजन मेंदीरत्ता ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ अनुशासन, संस्कार और व्यावहारिक कौशल को जीवन में अपनाना विद्यार्थियों की सफलता के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में संस्थान के प्रबंधन, शिक्षकगण एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। ओरिएंटेशन प्रोग्राम के माध्यम से नवप्रवेशित विद्यार्थियों को संस्थान के शैक्षणिक परिवेश से परिचित कराने के साथ ही उनके करियर एवं व्यक्तित्व विकास की दिशा में सकारात्मक शुरुआत कराई गई।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights