मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 20 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
बदायूँ में धूमधाम से मना दशहरा, रावण और मेघनाद के विशालकाय पुतलों का हुआ दहन,शीतल आतिशबाजी ने मन मोहाबदायूं में दहेज के लिए नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप8वें वेतन आयोग की मुंबई में 22-23 अक्टूबर को बैठक, लेवल-1 की बेसिक सैलरी 18 हजार से बढ़कर 69 हजार रुपये होने की संभावना!तुलसी मठ में विधि-विधान से हुआ अस्त्र-शस्त्र पूजनदशहरे पर शक्ति और भक्ति के समन्वय की दिखी परंपरा, महंत नीरज नयन दास ने बताया पूजन का महत्वविजयदशमी (दशहरे) के पावन पर्व पर शिवसेना नाथ नगरी बरेली ने किया भव्य शस्त्र पूजनस्वर्गीय मनोज पांडे की स्मृति में पर्वतीय सांस्कृतिक समाज ने वृद्धाश्रम में कराया भोजन
Uttar Pradesh

उझानी में मामा ही निकला भाँजे का कातिल, दुष्कर्म में विफल होने पर की हत्या

June 27, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी। नगर के एक मौहल्ले के बालक का शव मक्का के खेत में पड़े होने की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा वही पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई । पुलिस ने बालक की हत्या का खुलासा करते हुए । बालक की हत्या करने वाले मामा को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई के बाद जेल भेजा है। 24 जून की सुबह नगर के सहसवान हाइवे पर मक्का के खेत में 8 वर्षीय बालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई । वहीं नगर के मौहल्ला बहादुरगंज मानकपुर निवासी सरवर मियां ने मक्का के खेत में मिले बच्चे के शव की शिनाख्त अपने 8 वर्षीय बेटे आहिल के रूप में की । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा और जांच पड़ताल में जुट गई । एसएसपी डॉ० ओपी सिंह ने बच्चे की हत्या का खुलासा करने के लिए क्षेत्राधिकारी उझानी शक्ति सिंह के नेतृत्व में उझानी थाना पुलिस और एसओजी की दो टीमें गठित की। मंगलवार को थाना उझानी पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीमों ने इलैक्ट्रॉनिक साक्ष्य व सीसीटीवी फुटेज व जानकारी के आधार पर बालक के मामा लल्ला उर्फ समीर पुत्र अजीज कुरैशी निवासी बहादुरगंज मानकपुर रोड उझानी को हिरासत में ले लिया । पुलिस पूछताछ में पकड़े गए लल्ला उर्फ समीर ने बताया कि वह अपने बहनोई सरबर मियां के साथ 15 साल से रहता है और मंडी में पल्लेदारी का काम करता है और अभी तक शादी नहीं हुई है। पुलिस पूछताछ में बताया कि 23 जून को मेरा भांजा आहिल पड़ोस में कांशीराम कालोनी में बिरयानी खाने गया था तभी मैं भी उसके पीछे – पीछे पहुंच गया और आहिल को चिप्स, कुरकुरे दिलवाने के बहाने से एक परचून की दुकान पर ले गया और आहिल को पाँच – पाँच रुपए के चिप्स, कुरकुरे दिलवाकर उसे सडक पार मक्का के खेत में ले गया और आहिल के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया जिससे वह रोने लगा और अपने अब्बा के पास जाने के लिए कहने लगा । जिससे मैं डर गया और मैंने उसकी नेकर से गला दबाकर हत्या कर दी और घर आकर अपने बहन – बहनोई के साथ मिलकर आहिल को ढूंढने लगा । पुलिस ने बालक की हत्या करने व दुष्कर्म करने वाले मामा को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई के बाद जेल भेजा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights