महा शिव रात्रि पर्व पर कछला के दोनों तरफ स्थित घाटों पर कराएं व्यवस्था
बदायूँ। अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन ऋतु पुनिया ने अवगत कराया है कि 11-03-2021 को महा शिवरात्रि का पर्व है। इस पावन पर्व पर कछला गंगाघाट के अतिरिक्त ककोड़ा, कादरगंज, भुण्डी, वेलाडांडी, अटैना गंगाघाटों से श्रद्धालु भारी संख्या में जलाभिषेक हेतु जल भरकर जनपद के विभिन्न स्थानों पर स्थित मन्दिरों में चढ़ाया जाता है। सर्वाधिक श्रद्धालु कछला गंगा के दोनों तरफ स्थित घाटों पर जल भरने एवं स्नान हेतु आते है। ईओ कछला महा शिव रात्रि पर्व पर कछला के दोनों तरफ स्थित घाटों पर व्यवस्था करना सुनिश्चित करें।

गंगा घाट के दोनों ओर एक बड़ा बोर्ड लगवाये जाये जिसमें उप जिला मजिस्ट्रेट, सदर बदायूँ, क्षेत्राधिकारी, पुलिस उझानी, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली उझानी, तहसीलदार सदर बदायूँ, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत कछला, गोताखोरों के नाम, पदनाम, मोबाइल नम्बर लिखवा दिए गए हैं। गंगा घाट पर जहाँ -जहां स्नान होता है, वहाँ सुरक्षा की दृष्टि से वैरीकेटिंग कराई जाये तथा खतरे के निशान के पास लाल झण्डी लगवाई गई है। गंगाघाट के दोनों ओर पथ प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाये आवश्यकतानुसार जेनरेटर सेट लगवाया जाये। 4-8-8 घण्टे की पाली में सफाई कर्मचारियों की तैनात करते हुये समुचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। समय-समय पर ध्वनि विस्तारक यंत्र से गहरे पानी में न जाने की घोषणा कराई जाये। ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से गंगा जल स्तर, साफ-सफाई इत्यादि की घोषणा कराई जाये। कोविड-19 के अन्तर्गत निर्गत दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाये। घाटो के आस-पास तथा भीड़भाड वाले इलाके में वीडियोग्राफी कराई जाये तथा फोटोग्राफी कराकर फोटोग्राफ भेजे जाये। पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये तथा यातायात बाधित न हो व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। पर्याप्त गोताखारों को ड्रेस सहित तैनात किया जाये।











































































