शान्ति व्यवस्था के मजिस्ट्रेट तैनात

91de10f5c131cd19b416026ba37e363797e6eb41861c23f5fe35868ba69b7a04
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बदायूँ। जिला मजिस्ट्रेट दीपा रंजन ने जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि इस वर्ष महा शिवरात्रि का पर्व दिनांक 11-03-2021 को मनाया जायेगा। इस पर्व पर धार्मिक मान्यताओं के अनुसार उपवास रखने, पूजा अर्चना करने तथा परम्परागत तरीके से शोभा यात्राओं के आयोजन किये जाते हैं तथा कांवरियों द्वारा गंगा जल लाकर शिव मन्दिरों में चढ़ाया जाता है। शहरी व ग्रामीण अचलों के शिवालयों में काफी भीड़-भाड़ हो जाती है। इस अवसर पर कानून एवं शांन्ति व्यवस्था व साम्प्रदायिक सदभाव बनाये रखने एवं किसी भी अप्रिय घटना की सम्भावनाओं को समाप्त करने तथा असामाजिक तत्वों के किसी भी सम्भावित कुप्रयास को विफल करने के लिए सभी अधिकारियों द्वारा स्थिति पर कड़ी नजर रखी जाना आवश्यक है। अतः उक्त पर्व पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था के दृष्टिकोण से निम्नवत निर्देश निर्गत किये जा रहे है। कोविड-19 का संक्रमण अभी भी चल रहा है। पर्व के दौरान विशेष सतर्कता की आवश्यकता है। भारत सरकार/राज्य सरकार की गाइड लाइन्स के अनुसार पर्वो को मनाया जाये। कोरोना महामारी / संक्रमण के दृष्टिगत सोशल डिस्टेसिंग सैनिटाइजेशन इत्यादि की व्यवस्था का दायित्व मंदिर के प्रबन्धकों को करना होगा। कोरोना महामारी / संकमण किसी भी दशा में भीड़ इकटठी नहीं होगी सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुये सभी लोग सुरक्षित रहते हुये पूजा / अर्चना कर सकते हैं। मंदिरों में मास्क लगाकर प्रवेश किया जाये। शिवरात्रि के अवसर पर सभी शिव मन्दिरों में श्रद्वालुओं व कांवरियों के आने जाने के मार्गों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जाये जिससे मार्ग में किसी भी प्रकार का व्यवधान न हो। कछला गंगा घाट पर एक दिन पूर्व से ही कांवरियों की भीड़ एकत्रित होने की सम्भावना के दृष्टिगत पूर्व से ही आवश्यक प्रबन्ध कर लिये जायें। समस्त धार्मिक स्थलों, रेल, बस स्टेशनों पर विशेष पुलिस प्रबन्ध किये जायें। उक्त अवसर पर मुख्य मार्गो एवं मन्दिरों पर विशेष सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाये। यदि किसी घटना/विवाद के संज्ञान मिले तो घटना स्थल पर क्षेत्राधिकारी/ उप जिला मजिस्ट्रेट तत्काल पहुँचकर उसका समाधान करना सुनिश्चित करें तथा उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाते हुए स्थिति पर निरन्तर नजर रखें। अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत समस्त थाना के त्यौहार रजिस्टरों का अवलोकन कर उक्त पर्व पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों, शोभायात्राओं, मेलों आदि की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर लें। पर्व पर समस्त कार्यक्रम परम्परागत तरीके से मनाये जायें तथा कोई भी नई परम्परा न पड़ने दी जाये।
उक्त निर्देश मार्गदर्शक है। अतः इनका पालन करने के साथ-साथ स्थलीय स्थिति के अनुसार क्षेत्र की कानून / शान्ति व्यवस्था, साम्प्रदायिक सद्भाव एवं पर्व की गरिमा बनाये रखने हेतु आवश्यकता अनुसार अन्य व्यवस्थाएँ / कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। पर्व को अक्षुण्य बनाये रखने के लिए निम्नवत अधिकारियों की तैनाती की जाती है। तैनात अधिकारी सी०पी०सरोज, जिला राजस्व अधिकारी को थाना कोतवाली क्षेत्र बदायूँ में तथा संजय कुमार सिंह, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट थाना सिविल लाइन क्षेत्र बदायूँ में तैनात किया गया है। नगर में नगर मजिस्ट्रेट तथा समस्त तहसीलों में उप जिला मजिस्ट्रेट संवेदन शीलता का आंकलन कर तहसीलदार / तहसीलदार ( न्यायिक ), नायब तहसीलदार अथवा अन्य कर्मचारियों को तैनात कर उनका उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए आदेश की एक प्रति इस कार्यालय को उपलब्ध करायेंगे तथा अपने-अपने क्षेत्र में शान्ति एवं कानून व्यवस्था के लिए पूर्ण उत्तरदायी होगें।
—-

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights