यज्ञ तीर्थ गुधनी के आर्य समाज मंदिर में यज्ञ महोत्सव के तीसरे दिन 21 कुंडीय यज्ञ हुआ

WhatsApp-Image-2023-06-17-at-6.21.48-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिल्सी। यज्ञ तीर्थ ग्राम गुधनी में स्थित आर्य समाज मंदिर में चल रहे यज्ञ महोत्सव 2023 के तीसरे दिन 21 कुंडीय यज्ञ किया गया तथा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए जिनमें विद्वानों के भजन प्रवचन शंका समाधान तथा एक विलक्षण छात्रा कु संभूति आर्य द्वारा आंख बंद करके पढ़ना और साइकिल चलाना खास रहा। सर्वप्रथम गाय के शुद्ध घी से एवं जड़ी बूटियों से युक्त सामग्री से विश्व कल्याण की भावना के साथ यज्ञ किया गया जिसमें इस्लामनगर, दातागंज, बिल्सी, बिसौली, ऑवला, बहजोई हाथरस चंदौसी मुड़िया धुरेकी सहित देशभर से आए श्रद्धालुओं ने भाग लिया । अंतर्राष्ट्रीय वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप के निर्देशन में होने वाले इस यज्ञ महोत्सव के तीसरे दिवस सहारनपुर से पधारे वैदिक विद्वान आचार्य वीरेंद्र शास्त्री ने कहा *जैसे शरीर को भोजन चाहिए वैसे ही आत्मा को भी भोजन की आवश्यकता होती है और आत्मा का भोजन है स्वाध्याय, सत्संग, सेवा, दान, यज्ञ व परोपकार! रुद्रपुर से पधारे भजनों प्रतिशत प्रभात कुमार आर्य ने कहा परोपकर के दिन मनुष्य पशु के समान है। पंडित उदय राज आर्य ने कहा “घर मंदिर होता है! घर में पूजने वाले देवता माता-पिता और सास-ससुर होते हैं ! गूगल के इंजीनियर आर्किटेक्ट रोबिन सिंह ने कहा सुख-दुख हानि लाभ और मान अपमान में विचलित न होना ही तपस्या है। आज के मुख्य यजमान बिसौली के रोटरी रवि प्रकाश अग्रवाल ने कहा “ईश्वर पर विश्वास रखना ही ईश्वर की भक्ति है, ईश्वर में यदि सच्ची आस्था है तो वह हमारी कामना अवश्य पूर्ण करता है! आर्य समाज इस्लाम नगर के प्रधान संजीव कुमार गुप्ता ने कहा “यज्ञ करने से भारी पुण्य होता है क्योंकि इससे करोड़ों जीवो का कल्याण होता है! स्वामी वेदानंद ने कहां महर्षि दयानंद सच्चे समाज सुधारक थे भूपेंद्र आर्य, मुकेश आर्य, प्रश्रय आर्य, सत्यम आर्य, अलका आर्य, साध्वी प्रज्ञा एवं सुखदेव आर्य ने सुंदर भजन सुनाकर सबको मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे । विनेश शशि आर्य रक्षा आर्य, हाथरस के बुधसेन आर्य,भूपेंद्र आर्य, आंवला से सुमंगलम आर्य राधिका आर्य, दातागंज से हरिदेव मुनी, इस्लाम नगर से श्रवण कुमार आर्य निधीश गुप्ता बनारसी जसवीर सिंह बांस बरेली से विनोद सक्सेना बिजनौर से परुण आर्य, बदायूं से सुरेंद्र मौर्य, शशि आर्य ठाकुरद्वारा से सुभाष चंद्र आर्य आदि अनेक श्रद्धालुओं का अभिनंदन भी किया गया मास्टर अगर पाल सिंह, साहब सिंह, बद्री प्रसाद आर्य, किशन पाल आर्य, अवनेश आर्य, कुमारी तृप्ति आर्य, कुमारी प्रियंका रानी, ईशा रानी, मनोज श्रीवास्तव, सत्यम आर्य, गोपाल आर्य, सचिन आर्य, गौतम आर्य, जयप्रकाश आर्य आदि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights