मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 29 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृव में भारत नित नये आयाम छू रहा है- डॉ० संघमित्रा मौर्य

June 17, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

दहगवां। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संसदीय क्षेत्र बदायूं के दहगवा में भाजपाइयों ने विधानसभा स्तरीय “लाभार्थी सम्मेलन” कर लाभार्थियों से संवाद कर देश एवम प्रदेश में चल विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के समर्पण पत्र वितरण किए। बदायूं की सांसद डॉ० संघमित्रा मौर्य ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जो विभिन्न योजनाओं को देश एवम प्रदेश की आम जनता के हित में लागू किया है वह अपने आप में एक रिकॉर्ड है उन्होंने बताया की मेरी लोकसभा में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी मिलाकर 37570 लाभार्थी है, कल्पना कीजिए कि एक लोकसभा में 37570 परिवार के सर पर छत मोदी जी द्वारा दिया है तो पूरे देश में कितने परिवारों के सर पर छत दी होगी। झोपड़ पट्टी जैसा शब्द पिछली सरकारों में सुनने व देखने को मिलता था आज देश में कोई न व्यक्ति, किसी न किसी योजना का लाभार्थी है। देश कोरोना जैसी गंभीर समस्या से निकलकर आया है, ऐसे में अनेकों देशों की अर्थव्यवस्था डगमगा गई परंतु भारत नित नए आयामों को छू रहा। यह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी दूरगामी सोच का असर है, पीएम नरेंद्र मोदी नए भारत के निर्माता हैं। सदस्य विधान परिषद रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा देश में गुंडा गर्दी का खात्मा अगर किसी ने किया है वह मोदी जी और योगी जी के द्वारा हुआ है, आयुष्मान भारत योजना से अब प्रत्येक लाभार्थी को 5 लाख का सुरक्षा बीमा योजना का लाभ मिलता है। सौभाग्य योजना से लाभान्वित लोगो के घर में उजाला हो रहा है। राशन वितरण, सामूहिक कन्या विवाह जैसी अनेकों योजनाओं से लाखों परिवार लाभान्वित हुए हैं। इस अवसर पर जिला महामंत्री पं० शारदाकांत शर्मा, सुधीर श्रीवास्तव, ब्लॉक प्रमुख सुभाष चंद्र गुप्ता, सौरभ माहेश्वरी, अबढर शर्मा, देवसिंह यादव, अनुराग दीक्षित सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights