बिल्सी। नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के लिए आज सोमवार को नगरीय बिजलीघर पर एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 12 लोगों ने अपनी बिल, मीटर आदि की समस्याओं को एसडीओ कुशमेंद्र कुमार गंगवार के समक्ष रखा। जिसमें सभी शिकायतों का मौके पर निराकरण किया गया। शिविर में एक मुश्त समाधान योजना के तहत 42 उपभोक्ताओं का पंजीकरण किया गया। साथ ही 27 लोगों के बकाया अधिक होने पर कनेक्शनों को काटा गया। सात लोगों को नए कनेक्शन भी जारी किए गए। 12 के बिलों को ठीक किया गया। शिविर में पौने चार लाख रुपए की बकाया भी उपभोक्ताओं से वसूल की गई। इस मौके पर अवर अभियंता धर्मात्मा कुमार गौड़, राजेश कुमार, सोहनलाल, विवेक