पृथ्वी पर जल की उपलब्धता बरकरार बनाए रखने को दिए गए टिप्स

08BDN-52
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow


नेहरु युवा केंद्र के तत्वावधान में हुई कार्यशाला
बिल्सी। नगर के महाराणा प्रताप राजकीय पीजी कालेज में आज सोमवार को मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत नेहरू युवा केंद्र बदायूं ने कालेज की आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आइक्यूएसी), महिला प्रकोष्ठ एवं पर्यावरण समिति के सहयोग से क्लीन विलेज, ग्रीन विलेज विषय पर युवा अभीनवी कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें कैच द रेन, जल संरक्षण एवं फिट इंडिया विषय पर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। जिसकी अध्यक्षता प्राचार्या डॉ वसुधा श्रीवास्तव एवं संचालन आइक्यूएसी एवं महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डा. डॉली ने किया। कार्यक्रम का शुभांरभ प्राचार्या वसुधा श्रीवास्तव एवं जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केंद्र के अधिकारी डॉ दिनेश यादव ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। जिला युवा अधिकारी ने छात्र-छात्राओं को बताया कि क्लीन विलेज-ग्रीन विलेज एक व्यापक अवधारणा है। जिसमें युवाओं का महत्वपूर्ण दायित्व है। पर्यावरण, जल संरक्षण, वृक्षारोपण, कूड़े कचरे का सही निस्तारण करके पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाया जा सकता है। इसमें एनएसएस, रोवर्स रेंजर्स, एनसीसी, नेहरू युवा केंद्र के युवा महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रहे डा. सतीश सिंह यादव ने पृथ्वी पर जल की उपलब्धता को चित्र के माध्यम से प्रदर्शित करते हुए इसके उपभोग के वितरण को बताया। डॉ पंकज कुमार ने गांव को विकास का केंद्र बताते हुए ग्लोबल विलेज की अवधारणा को ग्रामीण अंचलों में संवेदनशीलता के साथ प्रयुक्त करने के लिए प्रेरित किया। सचिन उपाध्याय ने प्लास्टिक कचरे के निस्तारण हेतु छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। नेहरू युवा केंद्र के जिला प्रशिक्षक अनुज प्रताप सिंह एवं अरुण शेखर ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। युवा वक्ताओं में दीक्षा तिवारी, विनीता यादव, अरुण सहगल, शिवानी,  रचना, अर्जुन, सौम्या, शिवानी, अशफाक अली, शालिनी, आरजू, सुनील यादव ने जल संरक्षण,महिला सशक्तिकरण एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने विचार प्रस्तुत किए। बाद में युवा वक्ताओं को नेहरू युवा केंद्र द्वारा प्रतीक चिन्ह तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्राचार्या ने डॉ डॉली,  आराधना वर्मा, महिला आरक्षी मीनू बालियान, महिमा को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। बाद में जल संरक्षण के लिए शपथ
ग्रहण कराई गई तथा हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights