बदायूँ। श्रम परिवर्तन अधिकारी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के आदेशों के अनुपालन में नगर पालिका परिषद उझानी बदायूँ में साप्ताहिक बन्दी सुनिश्चिक कराये जाने हेतु श्रम प्रवर्तन अधिकारी सतेन्द्र कुमार मिश्र द्वारा कार्यवाही की गयी। उन्हांने बताया कि उ०प्र० दुकान एवं वाणिज्यिक अधिष्ठान अधिनियम 1962 के अन्तर्गत नगर उझानी में बुधवार का दिन साप्ताहिक बन्दी हेतु निर्धारित किया गया है। किन्तु जिलाधिकारी के निर्देशों के बावजूद शहर उझानी में कई दुकाने खुली होने की शिकायत प्राप्त हुई थी, जिस पर श्रम विभाग की टीम ने श्रम प्रवर्तन अधिकारी के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुये खुली पायी गयी, 38 दुकानों के विरूद्ध उ0प्र0 दुकान एवं वाणिज्यिक अधिष्ठान अधिनियम 1962 के अन्तर्गत नोटिस जारी किये गये हैं। इसके साथ ही बाल श्रम अभियान के अन्तर्गत उझानी में 06 निरीक्षण कर 07 किशोर श्रमिकों को कार्य से मुक्त कराया गया। उन्हांने बताया कि नगर पालिका परिषद बदायूँ में 04 निरीक्षण तथा 07 किशोर श्रमिको को कार्य से मुक्त कराया गया। टीम के साथ ही ए०एच०टी०यू० प्रभारी रविन्द्र कुमार शर्मा, चाइल्ड लाइन से कमल शर्मा, पुरुषोत्तम एवं रवि कुमार बाल संरक्षण अधिकारी बदायूँ श्रम विभाग से विचित्र कुमार सक्सेना, रूपेश यादव एवं नरेश बाबू राना एवं आमिर खान उपस्थित रहे। उन्होंने जनपद के सभी दुकानदारों एवं वाणिज्यिक अधिष्ठान के स्वामियों से अनुरोध है कि जिलाधिकारी द्वारा जारी निर्देशों का अक्षरथः पालन करना सुनिश्चित करें तथा साप्ताहिक बन्दी हेतु निर्धारित दिवस को अपनी दुकाने बन्द रखें, अन्यथा की स्थिति में श्रम विभाग को अधिक कड़ी कार्यवाही करने के लिये बाध्य होना पड़ेगा।