भाजपा को हराने के लिए विपक्षी दलों का गठबंधन सम्भव, जनता का नहीं

download-7-1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

आगरा। सभी विपक्षी दल एकजुट होकर मोदी जी को हराने के मुंगेरीलाल के सपने देख रहे हैं। भाजपा को हराने के लिए विपक्षी दलों का गठबंधन सम्भव है, जनता का गठबंधन नहीं। क्या विपक्षी दल मोदी जी को प्रधानमंत्री बनने से रोक सकते हैं… सवाल के जवाब में जनता से हाथ उठाकर समर्थन प्राप्त होने पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने यह बात कही। केंद्र में मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित महासंपर्क अभियान के अंतर्गत  आरबीएस कालेज के राय कृष्ण पाल सभागार में आयोजित व्यापारी सम्मेलन में बोलते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए ऊर्जा भरते हुए कहा कि केन्द्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के कारण अपनी मेहनत में कमी नहीं करनी है। सभी विपक्षी एक होकर भाजपा के विजयरथ को रोकने का प्रयास कर रहे हैं। 2019 में 51 प्रतिशत वोट प्राप्त कर 64 सांसद जीते थे, इस बार 80 सीटें भाजपा की होंगी। कहा कि सिर्फ व्यापारियों का ही नहीं प्रदेश की 25 करोड़ जनता का सुरक्षा कवच है कमल का फूल। जनता के आर्शीवाद से भजपा की सरकार चल रही है इसलिए पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। पूरी दुनियां भारत को प्रणाम कर रही है। विश्व गुरु कहकर आदर दे रही है। यदि आपने मोदी को प्रधानमंत्री नहीं बनाया होता तो क्या रूस और यूक्रेन युद्ध के दौरान सभी भारतीय वापस नहीं आ सकते थे। विश्व में जो मोदी  का सम्मान हो रहा है, वह हम सबका और देश का सम्मान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का परिणाम है कि आगरा चमकता दमकता विकास के कीर्तिमान स्थापित करते हुए जी-20 की मेजवानी भारत के साथ आगरा को भी मिली है। विश्व के प्रसिद्ध शहरों जैसा बन रहा है आगरा, क्योंकि आपने कमल का फूल खिलाया। यदि मोदी भारत के प्रधानमंत्री न होते तो जी-20 की अध्यक्षता भारत को नहीं मिलती। मोदी और योगी की सरकार बनने से पर्यटन बढ़ा है। रोजगा बढ़ा, व्यापार बढ़ा। एक देश और एक टैक्स की दिशा में आगे बढ़े।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights