राजकीय माध्यमिक विद्यालयों का किया जाएगा जीर्णाद्धार

PHOTOS-2
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ । जनपद में कायाकल्प कार्यक्रम की भांति प्रोजेक्ट अलंकार कार्यक्रम चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम अन्तर्गत राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के जर्जर भवनों का पुर्ननिर्माण/जीर्णाद्धार किया जाएगा।
सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिलाधिकारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट अलंकार की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। इस कार्यक्रम अन्तर्गत 35 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के जीर्णाद्धार के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। जिलाधिकारी ने प्राप्त प्रस्तावों पर असंतोष जताते हुए दो दिन के भीतर पुनः प्रस्ताव प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं।
प्रोजेक्ट अलंकार के तहत 16 पैरामीटर्स पर विद्यालय की आवश्यकता के अनुरूप अतिरिक्त कक्षा कक्ष, डेस्क बेंच फर्नीचर, साइकिल स्टैण्ड, प्रधानाचार्य कक्ष एवं स्टाफ रूम, रसोई, दिव्यांगजन के लिए रैम्प और रैलिंग, कक्षा कक्षों का टायलीकरण, स्वच्छ पेयजल, ओवरहैण्ड टैंक एवं जलापूर्ति, बालक-बालिका शौचालय एवं मूत्रालय, दिव्यांग शौचालय, मल्टीपरपज हॉल, शौचालय-मूत्रालयों का जीर्णोद्धार, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत सोलर पैनल, एकीकृत विज्ञान प्रयोगशाला, विभिन्न प्रयोगशालाओं सहित स्मार्ट क्लास एवं पुस्तकालय का निर्माण कराया जाएगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि शुद्ध पेयजल हेतु ओवरहैड टैंक, पाइपलाइन एवं टोटी आदि के लिए विभिन्न विद्यालयों से अलग-अलग धनराशि का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। जिस पर उन्होंने निर्देश दिए कि एक ही कार्य के लिए समान धनराशि का प्रस्ताव होना चाहिए। जिला स्तर के अलावा तहसील स्तर पर भी उप जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में उप समितियां गठित की गई हैं। समितियों से प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर प्रोजेक्ट अलंकार के तहत राजकीय माध्यमिक विद्यालयों पुर्ननिर्माण व जीर्णाद्धार किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ0 प्रवेश कुमार सहित सम्बंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं अन्य सम्बंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights