पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर वनस्पति विज्ञान की प्रतियोगिताएं हुई,अंजली प्रथम स्थान

WhatsApp-Image-2023-06-04-at-4.33.32-PM-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायू। पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में वनस्पति विज्ञान के द्वारा चलाए जा रहे मिशन लाइफ अभियान के अंतर्गत जैव विविधता की उपयोगिता को सिद्ध करने के लिए लघु शोध पत्र लेखन प्रतियोगिता कराई गई साथ ही विभागीय परिषद द्वारा होने वाली वार्षिक निबंध प्रतियोगिता भी संपन्न हुई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

विभागाध्यक्ष डॉ सरिता के निर्देशन में पूरे बदायूं जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में जैव विविधता का सर्वे कराने के उपरांत उपलब्ध डाटा को संदर्भित करते हुए ” “लोअर प्लांट डायवर्सिटी की उपयोगिता” विषय पर पर लघु शोध पत्र लेखन प्रतियोगिता कराई गई,जिसमें प्रथम स्थान बीएससी सेकंड सेमेस्टर की अंजली अग्रवाल को प्राप्त हुआ। दूसरे स्थान पर वैष्णवी साहू रही। आकाश सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं विभागीय परिषद की वार्षिक निबंध प्रतियोगिता “मिलेट्स सुपर फूड” विषय पर हुई। निबंध प्रतियोगिता में 35 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया जिसमें कुमारी आरती को प्रथम स्थान मिला। तान्या सक्सेना दूसरे स्थान पर रही। कुमारी दर्शना तोमर एवं सुहानी गुप्ता ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। निर्णायक के रूप में डॉ राकेश कुमार जायसवाल, डॉ नीरज कुमार एवं डॉ गौरव कुमार सिंह सक्रिय रहे। प्राचार्य डॉ श्रद्धा गुप्ता ने विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर 5 जून पर्यावरण दिवस पर होने वाले वृक्षारोपण में कार्यक्रम में बढ़चढ़ भाग लेने का आह्वान किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights