भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में 53 वे वार्षिक उत्सव पर हुआ हवन, निकली पालकी

WhatsApp-Image-2023-06-03-at-7.00.31-PM-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। पटेल नगर स्थित भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में 53 वे वार्षिक उत्सव पर दक्षिण भारत से आए पंडित रंगनाथ आचार्य ने हवन पूजन करा कर विश्व शांति के कल्याण की कामना की। पूरा मंदिर गोविंदा के उदघोष से गूंजता रहा। शाम को भगवान वेंकटेश्वर की मंदिर परिसर में पालकी यात्रा निकाली गई जिसमे बीजेपी के कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, मेयर उमेश गौतम, बीजेपी नेता अनिल कुमार एडवोकेट, पूर्व एम एल सी डॉ ए पी सिंह सहित कई गणमान्य भक्त शामिल हुए। उनका सहयोग स्थानीय पंडित मध्यम कुमार ने किया। इससे पूर्व सुबह भगवान वेंकटेश्वर की पूजा सुप्रभातम से हुई। अभिषेक अर्चना भी हुई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इस अवसर पर मालती दलाल मंदिर कमेटी ट्रस्ट के डॉ ए पी सिंह, गायत्री सिंह, विपुल सिंह, शंकर दास, निर्भय सक्सेना, आर के सिंह, गुलशन आनंद, एस के त्यागी, बलराज अरोड़ा , प्रवीण कुमार, बी एल जोशी, विपिन जोशी, सुनीता त्यागी, नीतू गुप्ता, श्रीमती मधुरिमा सक्सेना, श्रीमती रत्ना दरयाना पार्षद शशि सक्सेना आर ए शर्मा, विकास सक्सेना आदि भक्तगण ने पालकी यात्रा एवम हवन में भाग लिया। बाद में सुबह भंडारा में भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम को 6 बजे मंदिर परिसर में भगवान वेंकटेश्वर की पालकी यात्रा निकाली गई जिसमे विधायक संजीव अग्रवाल, अनिल एडवोकेट, मेयर उमेश गोतम गुलशन आनंद, डॉ प्रमेंद्र माहेश्वरी आदि ने भाग लिया। भगवान वेंकटेश्वर का बरेली मंडल में यह एक मात्र मंदिर है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights