बदायूं रोड पर खड़ी ट्राली में घुसी जायलो,चालक घायल बिल्सी। मुजरिया-बिल्सी मार्ग स्थित गांव नैथुआ पुल के निकट एक ट्रैक्टर-ट्राली ट्रक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें ट्रैक्टर चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बीती शुक्रवार की रात बदायूं-बिजनौर हाइवे पर सड़क पर खड़ी एक ट्राली पीछे से एक जाइलो कार घुस गई। जिसमें चालक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है। मिली जानकारी के मुताबिक थाना मुजरिया के गांव फैतुल्लागंज निवासी नेत्रपाल और फूलसिंह आज दोपहर अपने टैक्टर-ट्राली से बिल्सी की ओर आ रहे थे। इसी दौरान मार्ग पर स्थित नैथुआ पुल के निकट एक ट्रक को बचाने के चक्कर में उनका ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर कर खाई में पलट गया। जिसमें सवार नेत्रपाल और फूलसिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पंहुची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए बिल्सी सीएचसी भेजा। जहां उनकी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। इसके अलावा बिजनौर-बदायूं हाइवे पर बीती रात एक गन्ना से भरी ट्राली खराब हो गई। जिसके चालक ने ठीक करने के लिए साइड से खड़ी कर ली। तभी रात को करीब 12 बजे बदायूं की ओर से तेज गति से आई जाइलो कार पीछे से घुस गई। जिसमें सवार संभल जिले के भीमपुर निवासी चालक नरेंद्र कुमार घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है।