छात्रों से किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं आज छात्राएंःतहसीलदार

06BDN-53
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बिल्सी के जैन कालेज में हुई विचार गोष्ठी 
बिल्सी। आज नगर के नन्नूमल जैन इंटर कालेज में मिशन शक्ति के तहत तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें छात्र-छात्राओं को इसके प्रति जागरुक किया गया। तहसीलदार ने कहा कि आज देश में महिलाएं एवं बेटियां सभी क्षेत्रों में पुरुषों से कदम से कदम मिलाकर आगे चल रही हैं। नारी शक्ति को कम आंकने की प्रवृत्ति समाप्त हो रही है। किसी भी समस्या को लेकर छात्राएं आपस में विचार-विमर्श जरूर करें। इससे समाधान ढूंढने में मदद मिलेगी। प्रधानाचार्य राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना हो चुकी है। उन्होंने धारा 294, 354, महिला हेल्प लाइन नंबर 1090 एवं डायल 112 के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वयं जागरूक बनें और अन्य को भी बनाएं। किसी भी प्रकार के अपराध के खिलाफ महिला आयोग में भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। कवि नरेंद्र गरल ने कहा कि कर्तव्यों के प्रति जागरूक होकर ही लक्ष्य की प्राप्ति संभव है। किसी बात को सही समय और मंच पर कहने से न चूकें। इस मौके पर डा.राजकमल गुप्ता, अजय गिरि, देवेंद्र सिंह, सुधाकर शर्मा, मोहित उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights