मृत्यु के दुःख से सारा संसार पीड़ित हैःअवनेश बौध्दाचार्य

06BDN-52
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


रिसौली में बुध्द कथा का आयोजन
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव रिसौली में चल रही बौद्ध कथा में कथावाचक अवनेश बौद्धाचार्य ने बुद्ध के एक प्रसंग पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक महिला किसा गौतमी के पुत्र को बाग में खेलते समय सांप ने डस लिया था। वह शोकाकुल में पुत्र के मृत शरीर को लेकर भटक रही थी तब किसी ने कहा कि इस बच्चे को लेकर बुद्ध के पास ले जाओ, बुद्ध तुम्हारे पुत्र को जीवित कर देंगे। उसने अपने पुत्र के शव को बुद्ध के चरणों में रख दिया और जीवित करने की प्रार्थना करने लगी। तब बुद्ध ने कहा कि तुम ऐसे किसी घर से एक मुट्ठी सरसों ले आओ, जिसके यहां कभी कोई मरा ना हो मैं तुम्हारे पुत्र को जीवित कर दूंगा। वह महिला दिन भर नगर में भटकती रही लेकिन उसे ऐसा कोई घर नहीं मिला। जहां कोई मरा ना हो। निराश होकर वह बुद्ध के पास लौट आई। तब बुद्ध ने उपदेश दिया कि मृत्यु के दुःख से सारा संसार पीड़ित है। इस संसार में दुख ही दुख है इसलिए मानव को दुख दूर करने के लिए अष्टांगिक मार्ग का अनुसरण करते हुए पंचशील का पालन करना चाहिए। मानवीय जीवन में मध्यम मार्ग अपनाना चाहिए। इस मौके पर संघमित्रा चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रदेशाध्यक्ष डॉ मुकेश चंद्र मौर्य ने पहुंचकर कमेटी को भगवान बुद्ध का चित्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ बीपी मौर्या, हरपाल सिंह, यादराम शाक्य, सूरजपाल शाक्य, ओमकार शाक्य,
विनोद कुमार, अरविंद कुमार, जितेंद्र कुमार, लक्ष्मण प्रसाद शाक्य, जितेंद्र पाल, नेत्रपाल, संजीव, नेत्रपाल, पुष्पेंद्र शाक्य, हरवीर
सिंह शाक्य आदि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights