बदायूं। नगर पंचायत गुलड़िया से भाजपा प्रत्याशी तारादेवी 438 वोट से विजयी घोषित हुई। नगर पंचायत रुद्रायन से भाजपा प्रत्याशी सीमा चौधरी 754 वोट से विजयी घोषित हुई। नगर पंचायत कछला से भाजपा प्रत्याशी जगदीश लोनिया विजयी घोषित हुए हैं। नगर पालिका परिषद उझानी से भाजपा प्रत्याशी पूनम अग्रवाल रिकॉर्ड मतों से विजयी घोषित हुई। नगर पंचायत कुवरगॉव से भाजपा प्रत्याशी ज्योति रावत 1051 वोट से विजयी घोषित हुई हैं। नगर पालिका परिषद बिल्सी से भाजपा प्रत्याशी ज्ञानवती सागर 91 वोट से विजयी घोषित हुई। नगर पंचायत दहगवां से भाजपा प्रत्याशी पार्वती 532 वोट से विजयी घोषित। नगर पंचायत मुड़िया से भाजपा प्रत्याशी अनुपम पाठक विजयी घोषित हुई। नगर पालिका परिषद दातागंज से भाजपा प्रत्याश नैना गुप्ता विजयी घोषित हुई हैं।