बदायूं। मदर एथीना स्कूल जैसा कि हमेशा से अपने कार्यों और परिणामों के लिए जाना जाता है उसी के अनुरूप इस वर्ष जिले में शत-प्रतिशत परिणाम के साथ अपना अलग कीर्तिमान स्थापित किया है। जिसमें विद्यालय में देव कृष्ण ने 96.2 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय में प्रथम तथा जिले में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इसके अतिरिक्त देव कृष्ण ने रसायन विज्ञान में (कैमिस्ट्री) एवं संदर्शिका संत ने अंग्रेजी विषय में 100/100 में से अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरव प्रदान किया। इसके अलावा टॉप दस की सूची में देव कृष्ण ने 96.2% के साथ प्रथम, ओजस्वी सिंह 95.8% द्वितीय, हार्दिक सक्सेना 95% तृतीय आदि वैश्य 94ः चतुर्थ, वर्तिका चन्द्रा 93.8% पाँचवा, मयंक सिंह 93.4% छठा, स्पर्श माहेश्वरी 93.4% सातवाँ, समद्धि शर्मा 91.8% के साथ आठवाँ, परमीत कौर ने 91.6०/० के साथ नवाँ,हर्षिनी गुप्ता एवं माधव सक्सेना ने 90% अंकों के साथ दसवाँ स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने विद्यालय में आकर प्रसन्नता के साथ झूमते हुए अपनी खुशी का इजहार किया। विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को विद्यार्थियों की सफलता पर बधाई देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके साथ ही भविष्य में और भी प्रयासों और परिश्रम के साथ बेहतर से बेहतर परिणाम देने की बात की।