सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी पीसीएस प्रारम्भिक प्रवेश परीक्षा

download-19-2
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जनपद में पहली बार आयोजित की जा रही उत्तर प्रदेश संघ लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा की तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी मनोज कुमार ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी, घटना रहित ढंग से आयोजित कराएं। जनपद में 14 मई को आयोजित की जा रही परीक्षा में 7364 परीक्षार्थी अट्ठारह केंद्रों पर परीक्षा देंगे। सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा०) परीक्षा 2023 की तैयारियों के सम्बंध में जिलाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि परीक्षा के दौरान मोबाइल, केलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस आदि पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने बताया कि जनपद में 14 मई को आयोजित की जा रही परीक्षा में 7364 परीक्षार्थी अट्ठारह केंद्रों पर परीक्षा देंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा प्रातः 9ः30 से 11ः30 व अपराहन 2ः30 से 4ः30 की दो पालियों में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट होंगे। परीक्षा के लिए 06 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि जनपद को 06 सेक्टर में बांटा गया है। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र में पहुंचने का समय प्रातः 9ः00 से प्रातः 9ः20 तक होगा अर्थात परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पूर्व परीक्षा केंद्र में अनिवार्य रूप से पहुंचना होगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा को सफलतापूर्वक आयोजित कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल को परीक्षा केंद्रों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर तैनात रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी तथा परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा उपरांत मजिस्ट्रेट उत्तर पुस्तिकाओं को तत्काल पोस्ट ऑफिस में जमा कराएंगे। उन्होंने अधिकारी से कहा कि उत्तर प्रदेश संघ लोक सेवा आयोग की यह परीक्षा पहली बार जनपद में आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि जनपद में पीसीएस परीक्षा आयोजित करने का एक अवसर मिला है यह एक महत्वपूर्ण व चुनौतीपूर्ण अवसर है। उन्होंने बताया कि माननीय मुख्य सचिव के निर्देश हैं कि परीक्षा के दौरान जीरो टॉलरेंस नीति रहेगी। किसी भी प्रकार की अफवाह यथा सोशल मीडिया पर व अन्य माध्यम से अफवाह फैलाने वालों को जेल भेजा जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बिना त्रुटि, बिना गलती व घटना रहित ढंग से परीक्षा को संपादित कराएं। उन्होंने निर्देशित किया कि माननीय उत्तर प्रदेश संघ लोक सेवा आयोग की अपेक्षा के अनुरूप परीक्षा को संपादित कराएं। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों से कहा कि वह यह सुनिश्चित करें कि उनके सीसीटीवी कैमरे संचालित स्थिति में हो। उन्होंने निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्र में प्रकाश व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था, पंखे की व्यवस्था, साफ सफाई की पर्याप्त व्यवस्था हो। उन्होंने निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्र के आसपास की फोटोस्टेट की दुकान परीक्षा के दिन बंद रहेगी, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया कि परीक्षा में जनपद बदायूं के अतिरिक्त जनपद कासगंज व जनपद संभल के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। उन्हें मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि वह एंबुलेंस की व्यवस्था, चिकित्सा की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आंतरिक और बाह्य व्यवस्था दुरुस्थ रखें। उन्होंने बताया कि परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी ने बताया कि 50 प्रतिशत कक्ष निरीक्षक आंतरिक व 50 प्रतिशत कक्ष निरीक्षक बाह्य होंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा में विकलांग छात्रों के लिए प्रत्येक 1 घंटे में 20 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा अर्थात एक पाली की परीक्षा में 40 मिनट का अतिरिक्त समय विकलांग छात्रों को मिलेगा। उन्होंने बताया कि अगर किसी परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र मिला है मगर सूची में उसका नाम नहीं है तब उस परीक्षार्थी से एक अंडरटेकिंग ली जाएगी तथा आयोग के पर्यवेक्षक व स्टैटिक मजिस्ट्रेट की अनुमति लेकर परीक्षार्थी को परीक्षा में सम्मिलित होने का अवसर प्रदान किया जाएगा। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने मा० आयोग के निर्देशानुसार परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में परीक्षा प्रारम्भ होने के नियत समय से 30 मिनट पूर्व प्रवेश दिये जाने तथा परीक्षा प्रारम्भ होने के नियत समय से 10 मिनट पूर्व परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं दिये जाने का अक्षरशः अनुपालन किये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने के भी निर्देश दिये गये। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/ नोडल अधिकारी राकेश कुमार पटेल ने बताया कि अभ्यर्थियों को अपने साथ किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण यथा- कैलकुलेटर, स्लाइड रूल, मोबाइल फोन, कैलकुलेटरयुक्त/इलेक्ट्रॉनिक घड़ी आदि तथा सादे कागज, कापी, किताबें, नोट्स, पत्रिकाएं. खाद्य सामग्री गुटखा आदि लाने की अनुमति नहीं है। परीक्षार्थियों द्वारा अपने साथ लाई गई वस्तुएं यथा- कापियाँ, पुस्तकें, नोट्स, पॉलीथीन बैग, थैले, ब्रीफकेस आदि को अलग कमरे में जमा करने की व्यवस्था करने एवं सामग्री जमा करके अभ्यर्थियों को टोकेन दिये जाने तथा सामग्री जमा करने हेतु अभ्यर्थियों से कोई धनराशि/शुल्क नहीं लिये जाने एवं परीक्षार्थियों का गहनता से चैकिंग किये जाने के निर्देश दिये गये। अपर जिलाधिकारी वित्त राकेश कुमार पटेल ने बताया कि अन्य सीमावर्ती जनपदों से आने वाले अभ्यर्थियों एवं अभिभावकों को ठहरने की सुविधा के लिये नगर में स्थापित शेल्टर होम, प्राइवेट बस स्टैण्ड व रोडवेज बस स्टैण्ड पर समुचित व्यवस्थायें किये जाने एवं रेलवे स्टेशन व रोडवेज बस स्टैण्ड पर व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने के परियोजना अधिकारी डूडा व अधिशासी अधिकारी, न०पा०परि० एवं सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक परिवहन निगम को निर्देश दिये गये। उन्होंने बताया कि समस्त परीक्षा केन्द्रों पर निर्वाध रूप से विद्युत आपूर्ति सुचारू रखने, कोविड हेल्प डैस्क की स्थापना करने, सेनेटाइजर, सफाई व्यवस्था एवं शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित किये जाने, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता परखने एवं उचित मूल्य पर विक्रय करने, किसी भी दशा में खाद्य पदार्थो की ओवर रेटिंग न होने देने आदि के सम्बन्ध में समस्त सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये। उन्होंने बताया कि मा० आयोग के परीक्षा से सम्बन्धित निर्देशों का भलीभाँति अध्ययन करने के उपरान्त केन्द्र व्यवस्थापकों/प्रधानाचार्यो, ड्यूटी पर तैनात कक्ष निरीक्षकों, स्टेटिक मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को अपने-अपने दायित्वों का सही से निर्वहन किये जाने हेतु निर्देशित करते हुये परीक्षा को बिना त्रुटि, बिना किसी गलती, बिना किसी घटना के सम्पन्न कराने की अपेक्षा की गयी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights