बदायूँ। अपर जिला मजिस्ट्रेट(प्र0)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी, (न०नि०) वी0के0 सिंह ने अवगत कराया है कि नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के जनपद के मतदाता अपना नाम खोजने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट ;ीजजचेरूध्ध्ेमबण्नचण्दपबण्पदद्ध का सहारा ले सकते हैं। इसके जरिए मतदाता अपनी पर्चियां पहले से ही प्रिंट करके रख सकते है। जिससे मतदान दिन वाले दिन वोटर लिस्ट में नाम व मतदान केन्द्र / बूथ खोजने के लिए उन्हें भटकना नही पड़ेगा और मतदाता अपने मतदान केन्द्र / बूथ पर जाकर वोट डाल सकेंगे। संवेदनशील अतिसंवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील ($) मतदान केन्द्र / बूथ पर वीडियोग्राफी की जायेगी। जनपद में स्वतन्त्र एवं निष्पक्ष शान्तिपूर्ण मतदान कराने हेतु 28 जोनल मजिस्ट्रेट एवं 56 सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्र ($) पर 21 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि नियन्त्रण कक्ष (कन्ट्रोल रूम) के प्रभारी अधिकारी (कन्ट्रोल रूम) का दूरभाष 9935888107, 05832-266054/ 7505389289/ 7505395940 पर चुनाव से सम्बंधित जानकारी के सम्बंध में जानकारी ली जा सकती है। मतपत्रों के रंग के सम्बंध में उन्होंने बताया कि अध्यक्ष नगरपालिका परिषद के लिए हरा, अध्यक्ष नगर पंचायत के लिए सफेद, सदस्य नगर पालिका व नगर पंचायत के लिए गुलाबी के मतपत्र हैं।