माननीय प्रेक्षक व जिलाधिकारी ने किया मतदान दल रवानगी स्थल स्थलों का निरीक्षण लिया व्यवस्थाओं का जायजा

DCN_4458-5
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। माननीय प्रेक्षक श्री प्रेम प्रकाश सिंह व जिलाधिकारी मनोज कुमार ने 11 मई 2023 को होने वाले नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 के लिए बनाए गए मतदान दल रवानगी स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पोलिंग पार्टियों में लगे कार्मिकों को लोकतंत्र के महापर्व में उनके योगदान के लिए बधाई व शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मतदान को शुचितापूर्ण, निष्पक्ष ,पारदर्शी, स्वतंत्र व घटना रहित ढंग से कराना उनका दायित्व है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

माननीय प्रेक्षक श्री प्रेम प्रकाश सिंह ने मतदाताओं से अपील की कि वह अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। उन्होंने कहा कि मतदान करना एक पवित्र कार्य है और यह संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि मत देना एक अधिकार के साथ-साथ एक कर्तव्य भी है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि पोलिंग पार्टियां अपने से संबंधित बूथ पर निर्वाचन को माननीय आयोग की मंशा के अनुरूप संपादित कराएं। माननीय प्रेक्षक व जिलाधिकारी ने कृषि उत्पादन मंडी समिति बदायूं, कृषि उत्पादन मंडी समिति बिसौली, कृषि उत्पादन मंडी समिति बिल्सी सहित विभिन्न रवानगी स्थलों का निरीक्षण किया। ज्ञात हो कि नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 के लिए मतदान दलों की रवानगी के लिए जनपद में 6 स्थान बनाए गए हैं सभी से आज मतदान दलों ने पूरे उत्साह के साथ अपने-अपने बूथ के लिए प्रस्थान किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ओम प्रकाश सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights