भारत विकास परिषद की बैठक में दीपमाला को आमंत्रित कर 15 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
बदायू। भारत विकास परिषद शाखा गौरीशंकर, की ओर से अनिल कुमार शर्मा अध्यक्ष के आवास पर एक सभा आयोजित की गई ।जिसमें नगर पालिका बदायूं की अध्यक्ष पद की उम्मीदवार दीपमाला गोयल को भी आमंत्रित किया गया । आज के इस कार्यक्रम का उद्देश्य विगत कार्यकाल में गोयल द्वारा की गई चूक एवं त्रुटियों की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए भविष्य के लिए आश्वासन लिया गया कि आगामी कार्यकाल में वह जनता की अपेक्षाओं पर पूर्ण रूप से खरी उतरे । ताकि बदायूं की जनता स्वयं को ठगा हुआ महसूस ना करें । परिषद की ओर से इंद्रजीत बोरा एवम सुनील वार्ष्णेय द्वारा काफी कड़े लहजे में गोयल को भविष्य के लिए सचेत करते हुए विस्तार में जनता की समस्याओं को गोयल के समक्ष रखा ।अपने उद्बोधन में गोयल ने सभी को आश्वस्त किया कि भविष्य में जनता की समस्याओं को वरीयता के साथ समाधान करेंगे एवं नगर को सुंदर एवं साफ सुथरा बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे इसके अतिरिक्त पिछले कार्यकाल में यदि कोई कमी रह गई हो उसके लिए आप सभी क्षमा करें । कार्यक्रम में आए हुए आगंतुकों में अशोक भारतीय, शसतीश चंद्र मिश्रा, संतोष कुमार मिश्रा आदि अनेक वक्ताओं ने नगर की ज्वलंत समस्याओं से गोयल को अवगत कराया । परिषद के अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा द्वारा 15 सूत्रीय एक ज्ञापन दीपमाला गोयल को सौंपा जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया अगले कार्यकाल में हम भारत विकास परिषद की 10 सदस्यों की कमेटी के साथ हर महीने वार्ता किया करेंगे और अच्छे से अच्छा कार्य करने की कोशिश करेंगे । अंत में भारत विकास परिषद के सचिव अजय कुमार सक्सेना ने गोयल को आश्वस्त किया कि भारत विकास परिषद पूर्ण रूप से इस चुनाव में आपको पूर्ण समर्थन देता है एवं परिषद का प्रत्येक कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी को जिताने में यथासंभव हर प्रयास करेगा एवं बदायूं नगर पालिका अध्यक्ष हेतु दीपमाला गोयल को को रिकॉर्ड मतों से जिताने में पूर्ण योगदान देगा । अनिल कुमार शर्मा द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया । सभा का संचालन आरके उपाध्याय द्वारा किया गया ।सभा में मनीष सिंघल, वीरेश वार्ष्णेय, सुनील वार्ष्णेय, राम अवतार मिश्रा, मुकेश गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, कमलेश कुमार जी, इंद्रजीत बोरा, आकाश कमल गुप्ता, हरि कृष्ण वर्मा, मनोज गुप्ता, राम वीरपाल एवंलगभग डेढ़ सौ नागरिक उपस्थित थे ।अजय कुमार सक्सेना सचिव













































































